पटना। बिहार सरकार के मंत्री Sanjay Saraogi ने शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है।
मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : Sanjay Raut
Sanjay Saraogi ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है। इस पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई। सभी डॉक्टर-इंजीनियर बिहार से पलायन कर गए और इन सबका जिम्मेदार अगर कोई है, तो वह राष्ट्रीय जनता दल है, जिन्होंने अपने 15 सालों के शासनकाल में सिर्फ प्रदेश को खोखला करने का काम किया है।
Sanjay Saraogi ने कहा कि तेजस्वी यादव कहने को तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है कि किसी दिन वह विधानसभा में दिख जाएं। वह कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों पर क्या ही विश्वास किया जा सकता है।
Sanjay Saraogi वह कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते
उन्होंने कहा कि इससे पहले तेजस्वी यादव मिथिला में अहिल्या महोत्सव में गए थे। वहां पर टीका-चंदन किया। लेकिन, इनका दोहरा पैमाना देखिए कि वहां से कुछ देर जाने के बाद इन्होंने टीका मिटा भी दिया। यह लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं। आज इन लोगों की साख राजनीति में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।
अब ऐसे लोगों को बिहार की जनता पहचान रही है। इसी वजह से इन्हें नकारा जा रहा है। इनके पिता लालू प्रसाद यादव तो सजायाफ्ता हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब बिहार की जनता इन लोगों पर किसी भी कीमत पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है।

