मालेगांव। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Raut ने रविवार को कई तीखे और विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में अगर कोई जेहाद कर रहा है, तो वह भाजपा है।
मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : Sanjay Raut
मालेगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Sanjay Raut ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”अब घर-घर में सिंदूर लेकर जा रहे हैं। ये ‘वन हसबैंड, वन सिंदूर’ का नया प्रोग्राम है क्या? सुंदर पति देता है सिंदूर, कोई बाहर का नहीं देता। ये कौन सा जेहाद है आपका?”
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, ”कौन किसका हसबैंड है, इस पर भी मीडिया को सवाल करना चाहिए।” संजय राऊत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मालेगांव महानगरपालिका चुनाव होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में प्रशासक के जरिए शासन चलाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।
उन्होंने कहा, ”पार्षद और जिला परिषद सदस्य तक नहीं चुनवा पाए। अब उन्हें अपनी जीत की कोई गारंटी नहीं दिख रही है।”उन्होंने कहा कि मालेगांव का चुनाव जाति, धर्म, गुट और पैसे के खिलाफ लड़ा जाएगा और जल्द ही कोर कमेटी बनाई जाएगी।
Sanjay Raut पार्षद और जिला परिषद सदस्य तक नहीं चुनवा पाए
धुले नकदी घोटाले पर बोलते हुए राऊत ने आरोप लगाया कि जांच समिति के प्रमुख को रिश्वत देने के लिए यह रकम लाई गई थी। उन्होंने कहा, ”इसमें से एक हिस्सा किसी बड़ी हस्ती को गया। 10 करोड़ रुपए जलगांव में लिए गए।” उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा, ”उनके कार्यालय का नाम बदलकर ‘देवेंद्र केंद्रीय कारागार’ कर देना चाहिए।”

