अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर में लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़े गए : Sanjay Raut

On: March 22, 2025 7:33 PM
Follow Us:
Sanjay Raut
---Advertisement---

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद Sanjay Raut ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि यदि आपको औरंगजेब की कब्र तोड़नी है तो बेशक तोड़िए। आपको किसने रोका है, आपकी सरकार है। केंद्र और महाराष्ट्र में आपकी सरकार है। Sanjay Raut गृह मंत्रालय के कामकाज पर हो रही चर्चा पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ था। लेकिन, यहां लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़े गए।

Sanjay Raut ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा, “मैं देख रहा हूं कि यहां गृह मंत्रालय पर चर्चा के दौरान कुछ सांसदों ने औरंगजेब पर चर्चा की। क्या दिन आए हैं कि उच्च सदन में लोग औरंगजेब पर चर्चा कर रहे हैं और मानता हूं कि उसके लिए हमारा गृह मंत्रालय जिम्मेदार है।

Sanjay Malhotra ​​बनेंगे आरबीआई के नए गवर्नर

ऐसी ताकतें हैं, जो बार-बार देश में औरंगजेब का नाम लेकर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है, उसमें कुछ लोग ऐसे हैं, जो महाराष्ट्र के मंत्री हैं, जो केंद्र में उच्च पदों पर हैं। उनको अगर हमने रोका नहीं तो यह देश एक नहीं रहेगा, अखंड नहीं रहेगा। देश में एकता-अखंडता रखने का काम गृह मंत्रालय का है।”

संजय राउत ने कहा कि हम देखते हैं कि बीते कुछ वर्षों से देश को एक पुलिस स्टेट बना दिया गया है। इनका काम अपने विरोधियों को कमजोर करना है, राजनीतिक दलों को तोड़ना यह गृह मंत्रालय का काम हो गया है। सांसदों, विधायकों को खरीदने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

संजय राउत ने कहा कि पहले कल तक एक मणिपुर जल रहा था, लेकिन अब महाराष्ट्र को भी जला दिया। लाशें बिछाने के लिए आपने गड़े मुर्दे उखाड़ दिए और वह भी औरंगजेब के नाम पर।

Sanjay Raut पहले कल तक एक मणिपुर जल रहा था, लेकिन अब महाराष्ट्र को भी जला दिया

शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि बीते 300 वर्ष में कभी नागपुर में दंगा नहीं हुआ था। यह नागपुर का इतिहास है। नागपुर जैसे शहर में यदि दंगा होता है और वह भी हमारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में दंगा होता है। संजय राउत ने सरकार से यह भी कहा कि यदि आपको औरंगजेब की कब्र तोड़नी है तो बेशक तोड़िए, आपको किसने रोका है, आपकी सरकार है।

केंद्र और महाराष्ट्र में आपकी सरकार है। गृह मंत्री आपके हैं, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री आप के हैं।

Sanjay Raut ने कहा कि हाथ में फावड़ा लेकर जाइए और औरंगजेब की कब्र तोड़ दीजिए। लेकिन, इसके लिए अपने बच्चों को भेजिए। हमारे बच्चों को मत भेजना। आपके बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, विदेश में काम कर रहे हैं और जो गरीब बेरोजगार बच्चे हैं, उनका दिमाग भटकाकर आपने इस काम पर लगा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!