अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार पहला राज्य जहां ई-वोटिंग के जरिये हुआ मतदान : Samrat Chaudhary

On: June 30, 2025 12:19 PM
Follow Us:
Samrat Chaudhary
---Advertisement---

पटना। Samrat Chaudhary : देश में पहली बार मोबाइल एप के जरिए वोटिंग हुई। शनिवार को बिहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हुए। कुल 62.41 फीसदी वोटिंग हुई। ई-वोटिंग, बूथ वोटिंग से अधिक दर्ज हुई। ई-वोटिंग के जरिए करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

गांधी परिवार ने देश और लालू परिवार ने बिहार को लूटा: Samrat Chaudhary

इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए यह खुशी का समय है। बिहार के नगर निकाय के चुनाव में ई-वोटिंग के जरिये 70 प्रतिशत मतदान हुआ। अपने आप में यह अनोखा प्रयोग है। बिहार पहला राज्य है जहां ई-वोटिंग के जरिये मतदान हो रहा है।

इधर, सामाजिक सुरक्षा के मामले में भारत के दूसरे स्थान पर आने को लेकर उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों का कल्याण हो रहा है।

दरअसल, बिहार ने देश में पहली बार ई-वोटिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शनिवार को नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव में ऑनलाइन निबंधित 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मोबाइल से ई-मतदान किया। चुनाव में पटना, बक्सर, रोहतास, सारण, बांका और पूर्वी चंपारण के विभिन्न नगर निकायों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Samrat Chaudhary ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों का कल्याण हो रहा

ई-वोटिंग करने वालों में 72.01 प्रतिशत पुरुष एवं 63.38 प्रतिशत महिलाएं हैं। 51 हजार मतदाताओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन, तीन निकायों की तीन सीटों के लिए मतदान स्थगित होने के बाद कुल 38 हजार ऑनलाइन मतदाता पंजीकृत थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!