पटना । बिहार के उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने गुरुवार को लालू परिवार और गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दोनों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। एक ने देश को लूटा, तो दूसरे ने बिहार को लूटा।
बिहार के विकास को लेकर सार्थक रहा पीएम मोदी का दौरा : Samrat Chaudhary
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने कहा कि तेजस्वी यादव ने क्या बदला? उन्होंने यहां तक सवाल किया कि तेजस्वी यादव क्या थे? उन्होंने किया क्या? वह बेचारा कुछ नहीं थे अपने डिपार्टमेंट में तो लालू यादव का परिवार सिर्फ घोटाला किया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं किया।
Samrat Chaudhary ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन रहा है, वही सुशासन आगे भी चलेगा। राहुल गांधी के बिहार आगमन पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “आने दीजिए। देखना चाहिए कि बिहार कैसे बदला। उनके पिता, उनकी दादी, उनकी माता ‘सुपर पीएम’, उनकी परदादी देश को लूटा।”
इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Samrat Chaudhary ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन रहा है, वही सुशासन आगे भी चलेगा
उन्होंने जेपी आंदोलन के सेनानियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी वे चुनौतियां हैं, जो 50 साल पहले थीं। एनडीए के सभी दल उन चुनौतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। आज हमें उनकी भी पहचान करनी होगी, जिन्होंने जेपी का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन सम्पूर्ण क्रांति के आदर्शों को भ्रष्टाचार में डुबो दिया।

