अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sambhal में जामा मस्जिद के सदर गिरफ्तार, इलाका छावनी में तब्दील

On: March 24, 2025 8:27 AM
Follow Us:
Sambhal
---Advertisement---

संभल- उत्तर प्रदेश के Sambhal के जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज लिया है। पुलिस ने पिछले साल नवंबर में हुई हिंसा के बारे में उनसे पूछताछ की। वहीं शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद संभल CO अनुज चौधरी ने कहा शांति व्यवस्था के लिए पहले से ही पर्याप्त बल लगाया गया था और अभी भी क्षेत्र में पर्याप्त बल मौजूद है।

Sambhal में खुदाई में मिले बेशकीमती सोने के सिक्के

-व्यवस्था के मद्देनजर कई Sambhal पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जफर अली के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने आरोप लगाया है कि सदर को न्यायिक आयोग में बयान देने से रोकने के लिए यह “असंवैधानिक कार्रवाई” हुई है।

उन्होंने बताया कि जफर अली को पुलिस जेल भेजना चाहती है। पुलिस चाहती है कि वह बयान न दें। लेकिन वह वही बयान देंगे जो आयोग के सामने दिया है। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि शनिवार को जफर अली को न्यायायिक आयोग से सम्मन आया था। उन्हें जाना था। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने “असंवैधानिक कार्रवाई” की है।

हम अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जो न्यायिक आयोग में कहा है, वही बयान देंगे। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जफर अली की गिरफ्तारी हो सकती है। अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावना यही है। पुलिस उन्हें 11 बजे घर से बुलाकर ले गई है। दो इंस्पेक्टर उन्हें ले जाने के लिए आए थे।

Sambhal हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को जेल भी भेजा

उल्लेखनीय है कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। इसके वीडियो भी खूब वायरल हुए हैं। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था।

Sambhal की जामा मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर 24 नवंबर को सर्वे हो रहा था। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। वे पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान बवाल हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा, गोलीबारी और पथराव हुआ था। हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को जेल भी भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-अमरोहा में ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां तेज; पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

मुरादाबाद में दहशत : बाथरूम में घुसा तेंदुआ; परिवार ने सूझबूझ से बचाई जान 

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Leave a Reply

error: Content is protected !!