अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘घर में घुसकर मारेंगे, गाड़ी को बम से उड़ा देंगे’…Salman Khan को फिर मिली धमकी

On: April 15, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Salman Khan
---Advertisement---

मुंबई : अभिनेता Salman Khan को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात अज्ञात शख्स ने कही है। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

Bigg Boss 17 में हो सकती है सीमा हैदर की एंट्री सलमान कर सकते है, ऐसे सवाल….

वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अज्ञात शख्स ने अभिनेता Salman Khan को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात कही है। परिवहन विभाग के नंबर पर भेजे गए मैसेज में सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाने के अलावा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले की मंशा क्या है और वह किस गिरोह का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में Salman Khan  भी थे।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वह अपने मकसद में नाकाम रहे और सलमान पर हमला करने की अपनी योजना विफल रही।

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले साल 12 नवंबर को Salman Khan को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है। वहीं, 4 दिसंबर को सलमान खान के शूटिंग सेट पर अचानक एक शख्स घुस आया था, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोकने पर उसने धमकी भरे लहजे में कहा था, “लॉरेंस को बुलाऊं क्या?” सेट पर हंगामा मचाने वाले व्यक्ति का नाम सतीश वर्मा है और वह जूनियर आर्टिस्ट है।

Salman Khan गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई

पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सलमान खान की उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!