अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: उ0प्र0 लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का किया भव्य स्वागत 

On: April 7, 2026 2:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: उ0प्र0 लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का किया गया भव्य स्वागत 

सहसवान।नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी गुड्डू वाल्मीकि का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) के पद पर होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

बताया जाता है कि गुड्डू के बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था।इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके चाचा श्री सतवीर वाल्मीकि एवं राजवीर उर्फ पप्पू ने किया।कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
गुड्डू के दादा रामलाल वाल्मीकि का सपना था|कि वे अपने पोते को एक अधिकारी के रूप में देखें, जिसे गुड्डू ने साकार कर दिखाया।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद बीटेक की पढ़ाई Indian Institute of Technology (BHU) से पूर्ण की।
अपनी सफलता का श्रेय गुड्डू ने अपने परिजनों एवं शुभचिंतकों को दिया।उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा मंडल मंत्री रितु रानी,आकाश वाल्मीकि,नीरज भारती,वीरेश, महेश, इंद्रपाल,महोत्सव,कमलेश, शेर यादव,मुन्नालाल,चमन प्रजापति, श्याम प्रजापति,एमशन डेविड,राहुल,लालाराम,महेश सुनिल,सुनेहरी एवं रज्जन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने श्री गुड्डू का फूल-मालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply