*हनुमान जी दिखाने के बहाने महिला से सरे बाजार सोने के कुंडल ठग ले गए बदमाश*
“दोनों ठग सीसीटीवी कैमरे में कैद’ सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू”
#सारे बाजार दिनदहाड़े घटना से बाजार में मचा हड़कंप#

सहसवान(बदायूं)नगर में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने भगवान हनुमान (बालाजी) के दर्शन कराने का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी किसी काम से नगर के विल्सनगंज बाजार आई हुई थीं। जब वह ब्लॉक के सामने पहुंचीं इसी बीच रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगे। ठगों ने महिला से पूछा कि क्या उन्होंने कभी कोई जात की है। इस पर महिला ने बताया कि वह बालाजी (हनुमान जी) की जात कर चुकी हैं। यह सुनकर दोनों ठग महिला से बोले कि वे उन्हें बालाजी के दर्शन करा सकते हैं। ठगों की बातों में आकर महिला उनके साथ पास ही एक सुनसान जगह पर चली गई। वहां ठगों ने महिला से कहा कि वह अपने सोने के कुंडल उतारकर उन्हें दे दें, ताकि उसमें बालाजी के दर्शन कराए जा सकें। महिला ने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए अपने दोनों सोने के कुंडल उतारकर दे दिए। इसके बाद ठगों ने महिला से कुछ देर के लिए आंखें बंद करने को कहा और कहा कि बालाजी सामने प्रकट हो जाएंगे। जैसे ही महिला ने आंखें बंद कीं, दोनों ठग सोने के कुंडल लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने आंखें खोलीं तो दोनों ठग वहां से गायब थे।
सारे बाजार दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में जहां हड़कंप मच गया वही लोग किधर-उधर हटने बचने लगे दोनों ठग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हनुमान जी दिखाने के बहाने महिला से सोने के कुंडल ठग ले गए बदमाश, सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू।
सहसवान-नगर में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने भगवान हनुमान (बालाजी) के दर्शन कराने का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी किसी काम से नगर के विल्सनगंज बाजार आई हुई थीं। जब वह ब्लॉक के सामने पहुंचीं इसी बीच रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगे। ठगों ने महिला से पूछा कि क्या उन्होंने कभी कोई जात की है। इस पर महिला ने बताया कि वह बालाजी (हनुमान जी) की जात कर चुकी हैं। यह सुनकर दोनों ठग महिला से बोले कि वे उन्हें बालाजी के दर्शन करा सकते हैं। ठगों की बातों में आकर महिला उनके साथ पास ही एक सुनसान जगह पर चली गई। वहां ठगों ने महिला से कहा कि वह अपने सोने के कुंडल उतारकर उन्हें दे दें, ताकि उसमें बालाजी के दर्शन कराए जा सकें। महिला ने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए अपने दोनों सोने के कुंडल उतारकर दे दिए। इसके बाद ठगों ने महिला से कुछ देर के लिए आंखें बंद करने को कहा और कहा कि बालाजी सामने प्रकट हो जाएंगे। जैसे ही महिला ने आंखें बंद कीं, दोनों ठग सोने के कुंडल लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने आंखें खोलीं तो दोनों ठग वहां से गायब थे। इसके बाद महिला ने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।इसके बाद महिला ने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सरे बाजार दिनदहाड़े महिला के साथ हुई ठगी की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया लोग इधर-उधर हटने बचने लगे।
पुलिस ने महिला का प्रार्थना पत्र लेकर तथा सीसीटीवी के आधार पर ठगो की तलाश प्रारंभ कर दी है। पीड़ित महिला रोटी-बिलखते हुए घर वापस हो गई।

