अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- न्यायालय के सामने से एक और बाइक हुई चोरी* 

On: April 1, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*न्यायालय के सामने से एक और बाइक हुई चोरी*

#एक पखवाड़े में लगातार तीसरी बाइक चोरी#

“घटना से बाइक स्वामियों में हड़कंप, बाइक स्वामी के ससुर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता निवासी जुगल किशोर पुत्र अमर सिंह ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पुत्रवधू सुमन के नाम स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या up38 w5170 लेकर सहसवान गया था जहां उसने बाइक न्यायालय परिसर के सामने खड़ी करके न्यायालय में चला गया जब वापस लौट कर आया तो उसे बाइक नहीं मिली।

पीड़ित जुगल किशोर ने पुलिस को बताया की बाइक उसकी पुत्रवधू सुमन के नाम है पुलिस ने मामले की अपराध संख्या 139 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इससे पूर्व भी मोहल्ला पट्टी एक ही मोहम्मद से कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर दो बाइक एक साथ चोरी करके फरार हो गए बाइक स्वामियों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है एक सप्ताह में लगातार दूसरी बाइक चोरी घटना से बाइक स्वामियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है तथा बाइक स्वामी भयभीत नजर आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply