*बदायूं जनपद कस्बा सहसवान की रहने वाली छात्रा सारा समन ने नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान किया प्राप्त*
#छात्रा सारा समन ने बदायूं जनपद का नाम किया रोशन#
*बरेली रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई परीक्षा*
:नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा के चयन से जनपद घर में खुशी का माहौल:
सहसवान (बदायूं) बदायूं जनपद के कस्बा सहसवान के मोहल्ला काजी निवासी सैयद मोहम्मद स्वाले की पुत्री सारा समन ने बरेली रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली के तत्वाधान में आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के घोषित परीक्षा फल में छात्रा सर समन ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया यूनिवर्सिटी के चांसलर ने छात्र छात्रा सारा समन को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया जैसे ही उपरोक्त छात्रा सारा समन के नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान में चयनित होने की जानकारी जनपद वासियों को हुई जनता पार्टी खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
ज्ञात रहे बरेली रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के तत्वाधान मे भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान विषय पर आधारित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में बदायूं जनपद के कस्बा सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज की इंटर मीडिएट की छात्रा सारा समनपुत्री श्री सैयद मोहम्मद स्वाले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सारा समन ने वर्ष 2025 में हाई स्कूल परीक्षा में 600 अंक में 514 अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया था छात्रा सारा समन के पिता सैयद मोहम्मद स्वाले घर पर ही एक कोचिंग सेंटर चलकर अपने परिवार की रोजी-रोटी का साधन चलाते हैं जबकि माता शीवा नाज ग्रहणी है सैयद मोहम्मद स्वाले कीमत दो पुत्री हैं पुत्र कोई नहीं है बड़ी पुत्री ने भी हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में विद्यालय को टॉप किया था इस वर्ष सारा समन ने 2026 में पन्नालाल इंटर कॉलेज से विज्ञान वर्ग में इंटर की परीक्षा दी है।
पन्नालाल इंटर कॉलेज की छात्रा सारा समन के नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जनपद बदायूं तथा नगर सहसवान में हर्ष का माहौल है तो वहीं सारा समन के परिवार में लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे। सारा समन के घर पहुंचने वालों ने सारा समन उसके परिवार जनों को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सारा समन ने प्रतियोगिताओं में परीक्षा तैयार करने का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

