अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- डॉ रामनिवास गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में एजुकेशन काउंसलेब वर्ष 2025 का हुआ आयोजन

On: November 16, 2025 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*डॉ रामनिवास गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में एजुकेशन काउंसलेब वर्ष 2025 का हुआ आयोजन *

#काउंसलेव मैं भारी तादाद में शिक्षक जनपद के संभ्रांत जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा#

“कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट निदेशक ने कई संभ्रांत लोगों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित”

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट )

सहसवान (बदायूं) सहसवान कछला मार्ग पर स्थित डॉक्टर आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में वर्ष 2025/ 26 के लिए प्रारंभ हुए प्रथम बैच के उपरांत इंस्टिट्यूट में बच्चों को स्वास्थ्य सेवा की प्रति जागरूक एवं उत्साहवर्धन हेतु बदायूं जनपद के कई महाविद्यालय इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक के अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए अनेक संभ्रांत लोगों को गोष्ठी में आमंत्रित किया गया। गोष्ठी का आयोजन कक्षा हाई स्कूल एवं इंटर की क्लासों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा के प्रति उन्हें जागरूक कर उत्सवर्धन एवं उनमें स्वास्थ्य के प्रति सेवा भाव पैदा करने के उद्देश्य पर चर्चा हुई!

इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के निर्देशक डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति विदेश में छाई हुई है लोग भारतीय शिक्षा पद्धति का विदेश में सम्मान करते हैं भारी तादाद में लोग भारतीय चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार करने के लिए भारत में आते हैं और उपचार करा कर स्वदेश लौट जाते हैं साथ ही उन्होंने कहा की विदेश में भी भारतीय चिकित्सा पद्धति अपने आप में एक बेमिसाल पहचान बनी हुई है जहां हमेशा भारतीय चिकित्सा पद्धति में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाता है उनकी हमेशा डिमांड बनी रहती है।

श्री गुप्ता ने कहा की स्वास्थ्य सेवा में किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में प्रशिक्षण लेकर रोजगार के आयाम खुल जाते हैं उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ता है वह अगर चाहे तो प्रशिक्षण की उपरांत शासन से मिले प्रमाण पत्र के उपरांत अपने घर पर ही या किसी अस्पताल में सेवा कर सकते हैं।

इंस्टिट्यूट के फाउंडर मेंबर डॉ रामनिवास गुप्ता ने कहा की विद्यालय महाविद्यालय में पढ़ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा से रिलेटेड कोर्स में बच्चों की इच्छा के अनुरूप उन्हें प्रवेश दिलाए तथा उनमें स्वास्थ्य सेवा के प्रति स्वास्थ्य सेवा का भाव पैदा करें अगर उनमें स्वास्थ्य सेवा के प्रति भाव पैदा होता है तो यह भाव दूसरों के लिए जीवनदान देने की एक कड़ी बन सकता है समाज में स्वास्थ्य सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉक्टर ललित गंगवार ने कहा की डॉ रामनिवास गुप्ता इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा पांच विषय जिसमें डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन डीएमएलडटी डिप्लोमा इन एमरजैंसी एंड ट्रॉमा केयर सेंटर डिप्लोमा इन ओटी टेक्नीशियन डिप्लोमा इन सेट टेक्नीशियन डिप्लोमा इन फिजियोथैरेपी(उत्तर प्रदेश मेडिकल फैसिलिटी लखनऊ से संबद्ध) से मान्यता प्राप्त बदायूं जनपद का एकमात्र इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर है जिसमें प्रथम वर्ष में ही लगभग 60 छात्रों ने अलग-अलग विषयो में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैं।

श्री गंगवार ने कहा की स्वास्थ्य सेवा एक ऐसी सेवा है जो व्यवसाय के लिए भी कंपनी में एक आय का साधन उपलब्ध है उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित महाविद्यालय इंटर कॉलेज एवं जागरूक संभ्रांत लोगों से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा के लिए उन्हें जागरूक कर स्वास्थ्य सेवा की भावना जागृत करें तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवा कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी देकर और उनके जीवन को एक सेवा के साथ-साथ आए का जरिया भी बनाए।

गोष्ठी में डॉक्टर नत्थी सिंह, डॉक्टर कैलाश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ एडवोकेट नंदकिशोर गुप्ता, डॉ शुभ्रा महेश्वरी असिस्टेंट प्रोफेसर पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुजीत सिंह, प्रमोद इंटर कॉलेज के प्राचार्य रामसहाय बिन्द, डीपी महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर भारत सिंह यादव ने भी विचार रखें।

गोष्टी में में विचारों एवं सुझावों पर भी चर्चा हुई डॉ आदिल खान ने कहा की बदायूं जनपद के सबसे पिछड़े क्षेत्र सहसवान तहसील में डॉक्टर आर एन गुप्ता इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर फाउंडर टीम द्वारा इंस्टिट्यूट खोले जाने से क्षेत्र के कक्षा हाई स्कूल इंटर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर बैठे कम पूंजी में शासन द्वारा स्वीकृत पांच डिप्लोमा में एडमिशन लेकर छात्र-छात्रा अपने भविष्य के लिए स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ रोजगार के आयाम भी खोल सकते हैं उन्होंने कहा की प्रशिक्षण के उपरांत उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पर आप किसी भी मेडिकल विदेश में भी नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

गोष्टी में इंस्टीट्यूट फाउंडर टीम डॉक्टर राम निवास गुप्ता ने एजुकेशन कॉस्लैब 2025 में उपस्थित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभांरमेश्वरी, प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, राम सहाय बिन्द, भारत सिंह यादव, कई सम्भ्रांत लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में डॉक्टर सौरव महेश्वरी डा अभिनव गुप्ता डॉ अमोल गुप्ता आलोक सक्सेना पूर्व प्रधानाचार्य नसीम अहमद, प्रवक्ता शंकर लाल, शिक्षक प्रभा शंकर सक्सेना, कैलाश चंद, इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजर कासिम अली सहित जनपदभर के शिक्षक प्राचार्य प्रधानाचार्य एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे।

अंत में इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने सभी आगुंतको का दिल से आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!