अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- दलित जाति की नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी एवं बालिका को अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने 29 घंटे में किया बरामद

On: August 17, 2025 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*दलित जाति की नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी एवं बालिका को अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने 29 घंटे में किया बरामद*
“पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा जिला चिकित्सालय जबकि आरोपी को डीएनए सैंपल के लिए भेजा सीएच सी सहसवान”

सहसवान (बदायूं) नगर की सीमा पर स्थित थाना कोतवाली सहसवान के अंतर्गत एक ग्राम से दलित जाति की साढे 16 वर्षीय बालिका को रिश्तेदारी में आया हुआ युवक 15 जनवरी को रिश्तेदारों के सहयोग से भगाकर ले गया बालिका के पिता ने आरोपी एवं उसके रिश्तेदारों के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में अपराध संख्या 349 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थीl प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच महिला उप निरीक्षक शिवानी को सौंप कर युवती को तत्काल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिएl
महिला उप निरीक्षक शिवानी उप निरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने 29 घंटे के अंदर आरोपी पर शिकंजा करते हुए बालिका को नाधा तिराहे से सकुशल बरामद कर लिया जबकि आरोपी को नगलाचोई पुलिया के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने के प्रयास में किसी वाहन का इंतजार कर रहा था!
विवेचना अधिकारी ने बरामद नाबालिक बालिका के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी धारा के अलावा धारा 64 (2) बीएनएस9sm/6 पोक्सो एक्ट ब 3/2/5 तथा पूर्व में लिखित धारा 137 बटे दो को संलग्न करते हुए बालिका को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय तथा गिरफ्तार किए गए आरोपी बॉबी पुत्र रनवीर निवासी ग्राम बाजिदपुर को डीएनए चिकित्सा परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा गया तत्पश्चात परीक्षण के उपरांत आरोपी को जिला जेल भेज दिया l
गौर तलब है नगर की सीमा पर स्थित एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने पड़ोसी नरेश पुत्र जोरावर रमेश पुत्र बाबूराम गणेश पुत्र रमेश रिश्तेदार तथा मुख्य आरोपी बॉबी पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बाजिदपुर के विरुद्ध नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की नामजद रिपोर्ट थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज कराई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद में खौफनाक डबल मर्डर: एक साथ बैठकर खा रहे थे खाना, तभी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोलियों से भूना

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Leave a Reply

error: Content is protected !!