अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध:- निर्देशक डॉ रामनिवास गुप्ता

On: August 14, 2025 9:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध:- निर्देशक डॉ रामनिवास गुप्ता

सहसवान(बदायूं) डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रामनिवास गुप्ता ने कहा की अब सहसवान क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में अब एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होगी डॉ रामनिवास गुप्ता डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में नेत्र शल्य चिकित्सा प्रारंभ किए जाने पर नेत्र शल्य चिकित्सा विभाग का उद्घाटन करते समय उपस्थित जनसमुदाय एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने कहा की नेत्र शल्य चिकित्सा विभाग प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के किसी भी मरीज को भटकना नहीं पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि अस्पताल में बिना टांका और बिना इंजेक्शन दूरबीन फेंको विधि से मोतियाबिंद और आंखों की सभी बीमारियों के ऑपरेशन अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सत्यम गुप्ता एमबीबीएस डी यू एम एस, डीएनबी और नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रजत यादव एमबीबीएस एवं रेजिडेंट आई विजन द्वारा आंखों की जांच एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सत्यम गुप्ता द्वारा उद्घाटन के शुभ अवसर पर एक दिवसीय निशुल्क शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें शिविर में आए 200 से ज्यादा नेत्र रोगियो के नेत्र परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाई का वितरण किया गया अस्पताल के निदेशक डॉ रामनिवास गुप्ता द्वारा नेत्र विभाग के उद्घाटन करने के उपरांत बुधवार से नेत्र विभाग का कार्य प्रारंभ हो गया प्रत्येक दिन ओपीडी और सर्जरी की जाएगी निदेशक ने बताया आयुष्मान कार्ड धारक भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

डॉ आदित्य गुप्ता ने कहा के नेत्र विभाग मैं कुशल चिकित्सक द्वारा प्रत्येक दिन नेत्र रोगियों को देखा जाएगा तथा उनका ऑपरेशन किया जाएगा उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों से भी कहा कि वह नेत्र विभाग में आकर अपनी सभी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद अपना उपचार निशुल्क करा सकते हैं।

इस मौके पर डॉक्टर अभिनव गुप्ता डॉ अमोल गुप्ता डॉक्टर पल्लवी गुप्ता अस्पताल प्रबंधक कासिम अली सहित अनेक संभ्रांत लोग एवं अस्पताल स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!