*लॉकडाउन के समय मुस्लिम रीत रिवाज से हुई थी शादी*
“विवाहिता को दहेज की मांग पूर्ण न करने पर धक्के देकर घर से निकाला”
“पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित 6 लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडौलिया पट्टी तासोल उर्फ धुबिया निवासी आफरीन उर्फ सोनम ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी लॉकडाउन 11 नवंबर वर्ष 2020 को मुस्लिम रीत रिवाज से हुई थी पिता ने हैसियत से ज्यादा खर्च किया था परंतु शादी के बाद से ही उसका पति मोहम्मद रूमान पुत्र साबिर मिस्त्री उसे दहेज उत्पीड़न के लिए प्रताड़ित करने लगा तथा कहने लगा कि तू अपने घर से एक भैंस एक लाख रुपए की नगदी लेकर आ अगर नहीं आएगी तो तू इस घर में नहीं रह पाएगी मैं जब इनकार किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की एवं गाली गलौज करते हुए घर से मुझे धक्के देकर बाहर कर दिया तथा कहा कि जब तक तू या तेरे परिवार वाले हमारी मांग पूर्ण नहीं कर देते तब तक तू इस घर में नहीं रहेगी।
पत्र में पीड़िता ने बताया दहेज की मांग अकेले मेरे पति मोहम्मद रूमान द्वारा ही नहीं की जा रही थी बल्कि मेरे ससुर साबिर मिस्त्री सास मेहजबी, देवर जीशान, साबिर नंद खुशबू का भी पूर्ण सहयोग है यह लोग भी मुझे ताना देते थे पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 337 धारा 85 115/2 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।

