*नाबालिक पुत्री मध्य रात्रि एक लाख रुपये की नकदी लाखों रुपए के जेवर लेकर प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर*
“पीड़ित पिता ने एक रिश्तेदार के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान के नगर की सीमा पर स्थित एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री ने नगर के ही एक इंटर कॉलेज में इसी वर्ष इंटर की परीक्षा की पास कर चुकी है उसकी आयु 17 वर्ष है जो नाबालिग है बीती रात थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम अतिटोहिया निवासी राहुल पुत्र नेमचंद उसकी पुत्री को मध्य रात्रि किसी भी समय उसे अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसा कर घर में रखे एक लाख रुपए की नगदी एक सोने की चैन, चांदी की पाजेब एक जोड़ी, एक जोड़ी चांदी के खडूआ घर से निकलवा कर ले गया पीछा करने पर जब उसके घर पहुंचे तो उसके पिता नेमचंद ने हमारे साथ गाली गलौज मारपीट एवं जान से मार देने की धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें तुम्हारी लड़की नहीं देंगे वह हमारे घर रहेगी तथा कहा कि अगर दोबारा आने की कोशिश की तो तुम यहां से जिंदा नहीं जाओगे। पीड़ित पिता नेम चंद्र द्वारा दी गई धमकी से वह भयभीत हो गया है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है पीड़ित पिता द्वारा थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 334 धारा 137/287 तथा 351/2 के अंतर्गत मामले की पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक मामले की जांच उप निरीक्षक शिवानी सिंह को सौपी है।

