मामा ने भांजी से दिनदहाड़े किया बलात्कार, आरोपी मामा पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी फरार,
सहसवान (बदायूं) एक रिश्तो को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी भांजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है।
पीड़िता के परिजनों ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की आरोपी मामा बहला-फुसलाकर भांजी को बाइक द्वारा उसकी मां के पास ले जाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी भांजी को जबरन अपने घर लेकर जाने लगा जहां जंगल में बाइक रोककर फिर बलात्कार करने का प्रयास किया । महिला किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूट कर पास के गांव मैं भाग कर पहुंची और ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी बताई आरोपी मामा फरार हो गया । ग्राम प्रधान ने परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए मौके पर पहुंचे परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताइ।
पुलिस ने परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं l

