अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- निर्माणाधीन नाले में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग न करने पर पालिका ने ठेकेदार को दिया नोटिस, 

On: August 5, 2025 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

निर्माणाधीन नाले में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग न करने पर पालिका ने ठेकेदार को दिया नोटिस,

ठेकेदार पर लगाया जाएगा जुर्माना,

सहसवान (बदायूं) भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मार्ग पर पानी की निकासी के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा ठेकेदार से बनवाए जा रहे नाले में मानक के विपरीत सामग्री प्रयुक्त न करने तथा समय अवधि में कार्य पूर्ण न करने पर

कार्यदाई संस्था भगवान देई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही संस्था द्वारा पालिका के साथ की गई शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अर्थ दंड लगाने के लिए भी एक नोटिस जारी पूछा है की क्यों ना क्यों ना आपके विरुद्ध आपकी संस्था पर अर्थ दंड लगाया जाएl

ज्ञात रहे सोमवार की रात नगर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मार्ग पर निर्माणधीन नाला पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया निर्माणधीन नाले के ध्वस्त होने से लोगों को आवागमन में भारी नाले परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उपरोक्त मार्ग पर दलदल एवं जल भराव के चलते चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद है जबकि दोपहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोग भी अपनी जान जान की परवाह न कर आवागमन कर रहे हैं खासकर महिलाओं एवं बच्चों को उपरोक्त मार्ग पर काफी परेशानी हो रही है क्योंकि रोडवेज बस स्टेशन के निकट नाला निर्माण के लिए जेसीबी से की गई खुदाई के चलते नाले के स्थान पर खोदी गई जमीन ने तालाब का रूप ले लिया है और दिनभर आवागमन करने वाले लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैंl

अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए की नाला निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था भगवानदेई को नाला निर्माण में मानक के रूप सामग्री का प्रयोग न करने का नोटिस 27 जुलाई को दे दिया गया था परंतु संस्था ने अभी तक कार्यालय द्वारा दिए गए नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया है जिससे लगता है कि संस्था द्वारा जानबूझकर पालिका के साथ संस्था द्वारा निर्माण कार्यों के लिए किए गए समझौते का पालन नहीं किया गया साथ ही साथ उपरोक्त निर्माण कार्य 30 अप्रैल वर्ष 2024 तक समाप्त हो जाना चाहिए था परंतु संस्था द्वारा निरंतर कार्य में विलंब जानबूझकर किया जा रहा है जो नियम एवं शर्तों का उल्लंघन है क्यों ना संस्था पर सरसों का उल्लंघन करने पर अर्थ दंड अपित किया जाएl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!