अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- दहगवा जच्चा बच्चा केंद्र में एक और प्रसूता की हुई मौत,  परिजनो ने स्टाफ कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस,

On: August 2, 2025 10:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दहगवा जच्चा बच्चा केंद्र में एक और प्रसूता की हुई मौत,

परिजनो ने स्टाफ कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस,

पुलिस ने मृतक के शव को सील कर जिला मुख्यालय भेजा पीएम को,

एक पखवाड़ा पूर्वी एक प्रसूता की जच्चा बच्चा केंद्र पर हो चुकी है मौत,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सरकारी जच्चा बच्चा केंद्र पर स्टाफ कर्मचारियों की लापरवाही से दिन पर दिन प्रसुताओं की हो रही मौते रुकने का नाम नहीं रही जिससे सरकार की छवि भी दिन पर दिन खराब होती जा रही है और सरकार द्वारा संचालित जच्चा बच्चा केंद्र मौतों का केंद्र बनते जा रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगांव में जच्चा बच्चा केंद्र पर एक पखवाड़े में लगातार दूसरी बार लापरवाही के चलते प्रसूता की हुई मौत से स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया प्रश्न लगने शुरू हो गए।

मृतक प्रसूता की फाइल फोटो

 

शुक्रवार की शाम को ग्राम भोयस गजाराम गर्भवती 35 वर्षीय पत्नी सर्वेश को लेकर प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगवा जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंची जहां उनकी पत्नी को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भर्ती कर लिया तथा प्रसब के नाम पर आरोप है स्टाफ कर्मचारियों ने₹10000 जमा कर लिए सुबह 5:30 बजे के लगभग उसने बेटे को जन्म दिया जन्म देने के बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी आनन फानन मे मौत हो गई।

परिजनों को जैसे ही सर्वेश की मृत्यु की खबर मिली उपस्थित परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तथा मामले की जानकारी तत्काल अपने ग्राम में परिजनों शुभचिंतको एवं ग्रामीण को दी जिस पर भारी तादाद में ग्रामीण एवं परिजन जच्चा बच्चा केंद्र पहुंच गए और स्टाफ कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी हंगामा करने लगे उन्होंने प्रसूता की मौत का जिम्मेदार स्टाफ कर्मचारियों को बताया उन्होंने कहा कि प्रसूता की मौत के लिए उपरोक्त स्टाफ ही जिम्मेदार है उनकी लापरवाही से ही प्रसूता की मौत हुई है।। हंगामा की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर भारी पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और प्रसूता के परिजनों को समझा बूझकर जैसे तैसे शांत कराया पुलिस ने मृतक प्रसूता के शब को शील कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा प्रभारी रक्षक ने बताया पीएम के बाद ही परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही की जाएगी।

इससे एक पखवारा पूर्व भी दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर सिरसा खुर्द निवासी एक प्रसूता की भी मौत हो चुकी है प्रसूता के परिजनों ने भी स्टाफ कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था पुलिस ने वहां भी मृतक प्रसूता के शब को शील करके पीएम के लिए भेज चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जच्चा बच्चा दहगवां में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से जहां स्वास्थ्य विभाग जच्चा बच्चा केंद्र की छवि खराब हो रही है वहीं सरकार पर भी सवालिया निशान उठने शुरू हो गए है। लोगों में आम चर्चा हो रही है कि अगर इसी प्रकार सरकारी जच्चा बच्चा केंद्र पर स्टाफ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते फिर प्रसुताओं की मौत होती रही तो लोग प्रसव के लिए प्रसुताओं को ले जाने के लिए कतराने लगेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!