अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-“सहसवान क्रिकेट टूर्नामेंट ” मोहल्ला दहलीज को हराकर मुहीउददीन ने जीता फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट , मोहद्दीनपुर टीम के खिलाड़ियों जश्न का माहौल,

On: August 2, 2025 5:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“सहसवान क्रिकेट टूर्नामेंट ”
मोहल्ला दहलीज को हराकर मुहीउददीन ने जीता फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट ,
मोहद्दीनपुर टीम के खिलाड़ियों जश्न का माहौल,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान (बदायूं )सहसवान नगर में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मोहल्ला दहलीज और मोहल्ला मोहद्दीनपुर क्रिकेट टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें मोहल्ला मोहद्दीनपुर टीम राइडर्स ने एक रोमांचक मुकाबले में मोहल्ला दहलीज रॉयल्स टीम को हरा दिया। इस जीत के साथ, मोहल्ला मोहद्दीनपुर ने टूर्नामेंट का फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया।
मोहल्ला दहलीज टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने काल निर्णय लिया मोहल्ला दहलीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए। जवाब में, मोहल्ला मोहद्दीनपुर क्रिकेट टीम ने 108 रनों के लक्ष्य को पार करते हुए टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि, शुरुआत में कुछ विकेट गिरने से मैच में रोमांच बना रहा, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने संयम से खेलते हुए अंतिम ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक था, जहाँ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मोहल्ला मोहद्दीनपुर की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।
इस जीत के साथ, मोहल्ला मोहद्दीनपुर की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।
सैय्यद हसन मुख्तार ,तौसीफ खान,मुनीरखान,इसारअंसारी,
तहरीम खान,तनवीर खा
,नसीम,इमरान,शबबू समी,अरीब,मुन्ना,वसीम अकरम,इमरान,फरहान,सलमान, सेमी ,आमिर ,मुजम्मिल खान आदि मौजूद रहे।
पालिका सदस्य शादाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन धनराशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!