अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सेवानिवृत्ति सेवाकाल का शाश्वत नियम है  एसडीम प्रेमपाल सिंह 

On: August 2, 2025 1:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सेवानिवृत्ति सेवाकाल का शाश्वत नियम है

एसडीम प्रेमपाल सिंह

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा सेवानिवृत प्रत्येक कर्मचारी का होना सेवाकाल का शाश्वत नियम है इस नियम से प्रत्यय सरकारी कर्मचारियों को सेवा काल के निर्धारित समय उपरांत सेवा निर्वत होना पड़ेगा एसडीएम प्रेमपाल सिंह तहसील सभागार में लगभग 2 वर्ष सेअर्दली के रूप में साथ रहे उदयवीर सिंह के सेवाकाल के 36 वर्ष पूर्ण होने पर सभागार में आयोजित सेवानिवृत विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी संबोधन में व्यक्त करते हुए कहे उन्होंने अपने अर्दली उदयवीर सिंह के कार्यकाल की भूर भूर प्रशंसा की तथा कहा उनका कार्यकाल प्रशंसनीय रहा उन्होंने कभी भी किसी भी कार्य के लिए कहने का मौका नहीं दिया। एसडीएम ने कहा उदयवीर सिंह ने अपने सभी कार्य एक जिम्मेदार निष्ठावान कर्मचारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य अतिथि उदयवीर सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन काल का शेष समय परिजनों के साथ शांतिपूर्वक ढंग से निभाएं। इस मौके पर उन्होंने उदयवीर सिंह को शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

वही सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी उदयवीर सिंह को नायब तहसीलदार आनंगराज सिंह, जितेंद्र कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वही स्टाफ कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई के समय गले में हार डालकर भावभीनी विदाई की।

अपने सेवाकाल समय के सेवानिवृत होने वाले उदयवीर सिंह ने गुजरे स्मरण भी सुनाए तथा अपनने सभी साथियों अधिकारियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भी अपने अधिकारियों एवं साथियों से कार्य करने का उन्हें ज्ञान भी प्राप्त हुआ साथियों से विदाई लेते समय उदयवीर सिंह का गला रुध आया।

उदयवीर सिंह ने अपनी सभी

साथियों अधिकारीयो से सेवाकाल के समय व्यवहार में हुई भूल चूक की क्षमा मांगी।

इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले उदयवीर सिंह को स्टाफ कर्मचारी बैंड बाजे के साथ उन्हें घर तक विदाई देकर आए।

कार्यक्रम में अनेक राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!