जल जीवन मिशन में काम कर रहे मजदूर पर तंज कसना पड़ा भारी,
मजदूर ने अवसाद में जाकर की आत्महत्या,
पीड़ित के दादा ने ग्राम के ही दो सगे भाइ एवं ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
मामला 12 जून का है पुलिस ने मृतक के शब का कराया चिकित्सीय परीक्षण,
सहसवान (बदायूं) जनपद बरेली के थाना कोतवाली फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम कालीपुरा मजरा लोंगपुर निवासी मैंकू लाल पुत्र भजनलाल ने थाना पुलिस सहसवान को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके नाती रितिक को ग्राम के ही दो सगे भाई कमलकांत ओमपाल पुत्रगण भूपराम सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम कोल्हार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे काम के लिए मजदूरी पर लेकर आया था जहां उसका कई माह से उपरोक्त कमलकांत ओमपाल द्वारा वेतन न देकर उत्पीड़न किया जा रहा था उपरोक्त दोनों लोग उसे यह कहते थे कि तू पृथ्वी पर बोझ है मर क्यों नहीं जाता यह तंज उपरोक्त लोग उसे पर रोज करते थे जिससे उसने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कमलकांत ओमपाल का भाई अर्जुन जो गांव में ही रहता है उसने गांव में चर्चा की की रितिक ने ग्राम कोल्हार में आत्महत्या कर ली है गांव में हुई चर्चा के बाद उसे जानकारी मिली तो वह वहां से ग्राम कोल्हार जाने के लिए ग्राम से रवाना हुआ जिस पर बीच रास्ते में कमल कांत का फोन पहुंचा कि तुम गांव ना जाकर बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पर आ जाओ मैं वहां पहुंचा तो वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला सिर्फ मेरे पौत्र रितिक की लाश पड़ी थी जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर के सहसवान से जिला मुख्यालय चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा था।
दादा मैकू लाल ने थाना पुलिस को बताया की रितिक की मृत्यु के लिए उपरोक्त ठेकेदार कमलकांत, ओमपाल दोनों भाई तथा ग्राम प्रधान कोल्हार रईस अहमद ही जिम्मेदार हैं रितिक ने उन्हें कई बार बताया की दोनों ठेकेदार सगे भाई ब ग्राम प्रधान रईस अहमद रोज उसका उत्पीड़न करते हैं खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं गाली गलौज मारपीट करते हैं तथा उपरोक्त लोग उससे हमेशा कहते हैं कि तू पृथ्वी पर बोझ है मर क्यों नहीं जाता आत्महत्या क्यों नहीं कर लेता।
जिससे तंग आकर प्रार्थी के पौत्र रितिक ने 12 जून वर्ष 2025 को आत्महत्या कर ली आत्महत्या के लिए उपरोक्त ठेकेदार कमलकांत ओमपाल पुत्रगण भूपराम ही जिम्मेदार हैं।
पुलिस ने मैकू लाल के प्रार्थना पत्र पर ठेकेदार दोनों सगे भाई कमलकांत ओमपाल तथा ग्राम प्रधान कोल्हार रईस अहमद के विरुद्ध अपराध संख्या 314 धारा 108 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
