अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र में एक और जच्चा बच्चा की हुई दर्दनाक मौत, 

On: July 13, 2025 6:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र में एक और जच्चा बच्चा की हुई दर्दनाक मौत,

पति ने चिकित्सक को लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत के लिए ठहराया जिम्मेदार,

जच्चा बच्चा की हुई मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा तोड़फोड़ तथा चिकित्सालय के स्टाफ कर्मचारियों के साथ की मारपीट,गंभीर रूप से घायल,

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथा जच्चा बच्चा केंद्र के प्रबंधक ब एक महिला कर्मचारियों को लिया हिरासत में,

पुलिस ने मृतक जच्चा बच्चा के शव को सील कर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा, चिकित्सालय पर भारी पुलिस बल तैनात,

बीते माह में फर्जी जच्चा बच्चा केंद्र पर भी एक जच्चा की हो चुकी है मौत,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अवैध रूप से संचलित जच्चा बच्चा केंद्र को मिले हुए आशीर्वाद के चलते जच्चा बच्चा केंद्रों पर जच्चा बच्चा की मौतो का सिलसिला रुकने के बजाय दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है ऐसी ही एक घटना राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट मुख्य मार्ग पर बिना बोर्ड के अवैध रूप से संचलित एक जच्चा बच्चा केंद्र पर तड़के सुबह गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जांच करने के लिए पति पहुंचा था जहां जच्चा बच्चा केंद्र पर उपस्थित केंद्र प्रबंधक प्रसव के दर्द से तड़प रही महिला को यह कहते हुए भरती कर लिया कि उसका समय पूरा है कुछ मिनट के बाद सामान्य रूप से प्रशव कर दिया जाएगा। इसी बीच दर्द से तड़प रही प्रशव को भर्ती हुई महिला का जच्चा बच्चा केंद्र पर उपस्थित स्टाफ कर्मचारियों ने प्रसव कराने का प्रयास किया परंतु प्रसव के दौरान अधिक रक्त स्राव होने के चलते महिला की हालत बिगड़ गई और नवजात बालिका की तत्काल मृत्यु हो गई अधिक रक्तस्राव होने के कारण प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई बिगड़ती हालत को देखकर अस्पताल के प्रबंधक ने उसके पति को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी जैसे ही पति अपनी पत्नी को हायर सेंटर ले जाने के लिए जच्चा बच्चा केंद्र से बाहर निकाला प्रसूता ने तत्काल दम तोड़ दिया जच्चा बच्चा की हुई मौत की खबर से उसका पति दहाड़े मार कर वही रोने लगा उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो भारी तादाद में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे हंगामा के बीच उन्होंने जच्चा बच्चा केंद्र प्रबंधक तथा महिला एक स्टाफ कर्मचारियों को पकडकर मारपीट प्रारंभ कर दी मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली भारी तादाद में प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट कर रहे परिजनों के चुंगल से बा मुश्किल दोनों अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा की घेरे में लेकर थाना कोतवाली पहुंचाया, पुलिस ने जच्चा बच्चा केंद्र को बंद कर वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती कर दी पुलिस ने जच्चा बच्चा केंद्र से मृतक जच्चा बच्चा के शवो को सील करके पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी कयूम पुत्र हसीब की शादी संभल जनपद के थाना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव से 4 वर्ष पूर्व मुस्कान नामक युवती से हुई थी हुई थी। मुस्कान गर्भवती थी बीती रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसका पति कय्यूम उसे बाइक पर बिठाकर तड़के सुबह 4:00 बजे सहसवान नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट बिना किसी संस्था या बोर्ड के चल रहे अवैध रूप से संचलित जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी को दिखाया,

कय्यूम ने बताया की जच्चा बच्चा केंद्र पर मौजूद सौरभ मिश्रा नाम के व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारी पत्नी की पहले जांच होगी जांच में जो भी होगा उसके बाद भर्ती किया जाएगा सौरव मिश्रा उसकी पत्नी को अंदर ले गए ले जाने के कुछ मिनट के बाद उन्होंने बताया कि तुम्हारी पत्नी मुस्कान का साधारण रूप से प्रसव करा दिया जाएगा परेशान होने की कोई बात नहीं है मैंने कहा कि मैं घर से कोई कपड़ा वगैरह या सामान लेकर भी नहीं आया हूं नहीं मेरे साथ कोई है तो उन्होंने कहा कि जब तक तुम कपड़ा वगैरह सामान मंगवा लो मेरे पास जो धनराशि थी उन्होंने जमा करा ली।

बकोल कय्यूम ने बताया कि वह बाहर खड़ा था अपनी पत्नी के चीखने की आवाज सुन रहा था वह दर्द से तड़प रही थी मैं जाकर देखा तो उसे समय मेरी पत्नी को भारी तादाद में रक्तस्राव हो रहा था मैंने सौरव मिश्रा से कहा कि यह तो रक्त स्राव बहुत हो रहा है तो उसने कहा आप चिंता मत कीजिए कुछ देर बाद सब सही हो जाएगा कुछ मिनट के बाद ही मेरी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया जिसकी तत्काल मौत हो गई दर्द से तड़प रही मेरी पत्नी मुस्कान की हालत देखकर मैंने सौरभ मिश्रा से कहा कि मेरी पत्नी की हालत सही नहीं है तो उसने कहा कि इन्हें तत्काल किसी बड़े अस्पताल ले जाओ मैंने कहा तुमने तो यह कहा था कि सब कुछ सामान्य है तो फिर अब मुझे बाहर ले जाने की सलाह क्यों दे रहे हो मैं वाहन लेने के लिए जैसे ही जच्चा बच्चा केंद्र से बाहर आया तो पता चला कि मेरी पत्नी मुस्कान की भी अधिक रक्त स्राव होने के कारण मृत्यु हो गई।

मैंने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन पहुंचे बताया जाता है की मौके पर पहुंचे परिजनों ने जच्चा बच्चा केंद्र में प्रबंधक सौरभ मिश्रा तथा ग्राम अमनपुर की एक महिला अस्पताल कर्मचारी के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ प्रारंभ कर दी मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली भारी तादाद में पुलिस पर लेकर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए मृतक जच्चा बच्चा के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें सील करके पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दियातथा जैसे-तैसे मारपीट कर रहे लोगों से केंद्र संचालक सौरभ मिश्रा तथा महिला अस्पताल कर्मचारियों को बा मुश्किल बचाकर अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना कोतवाली पहुंचाया तथा हंगामा कर रहे परिजनों एवं ग्रामीणों को जैसे तैसे करके शांत किया एवं जच्चा बच्चा केंद्र को बंद करके सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर से जब मोबाइल पर बात की गई उनसे पुलिस सुरक्षा में लिए गए दोनों कर्मचारी के क्या नाम है क्या उनके विरुद्ध कोई अपराध पंजीकृत हुआ है तो उन्होंने बताया की मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है जैसे ही वह प्रार्थना पत्र देंगे उसकी जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

इधर मृतका के एक रिश्तेदार महिला ने बताया कि उपरोक्त जच्चा बच्चा केंद्र में मेरे ही परिवार के कई बच्चों की प्रसव के दौरान मृत्यु हो चुकी है जब उनसे यह सवाल किया गया कि जब मृत्यु बच्चों की हो चुकी है तो फिर यहां उन्हें लाने की क्या आवश्यकता थी इस पर वह महिला चुप्पी शाद गई।

इधर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध रूप से नगर एवं देहात क्षेत्र में पांच दर्जन से ज्यादा जच्चा बच्चा केंद्र में प्रत्येक दिन किसी न किसी जच्चा या बच्चा की मृत्यु लापरवाही के कारण होती रहती है इससे पूर्व भी बीती 12 जून को नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारी महिला द्वारा अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र में नगर के मोहल्ला शाहबाज पुर निवासी अजीम की पत्नी आयशा की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई परिजनों ने संचालिका पर लापरवाही से महिला की मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा मृतक आयशा की शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचे जहां चिकित्सा के डॉक्टर बलराम यादव ने थाना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर पुलिस को अवगत कराया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मृतक महिला पहुंची है कृपया कार्यवाही करने का कष्ट करें जिस पर थाना कोतवाली सहसवान से पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जैसे ही पीएम की कार्यवाही प्रारंभ की तो उसके परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। इससे पूर्व भी टोल नंबर 4 पर एक जच्चा बच्चा केंद्र में ग्राम मचोना की मढैया निवासी एक प्रसूता की भी मृत्यु अधिक रक्तस्राव होने के कारण हो गई थी चर्चा है की जच्चा बच्चा केंद्र संचालक तथा अमृत का के परिजनों द्वारा कोई आर्थिक रूप से समझौते की डील हो गई थी जिसके कारण उन्होंने जच्चा बच्चा केंद्र स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही करने से इनकार कर दिया।अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्रों पर अनेक नवजात शिशु एवं प्रसूता की मौत हो चुकी है।

क्या नगर एवं देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी इन्हें बंद करने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई या छापामार अभियान चलाएंगे या फिर यूं ही अशिक्षित लोग इन जच्चा बच्चा केंद्रों में जाकर मौत का सौदा करते रहेंगे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी गण अपनी तिजोरी नोटों से,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!