खेत पर कर रहे थे गाली गलौज मना करने पर फावडे से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से किसान को किया घायल,
किसान की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,
पीड़ित ने मामले की पिता पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम करियावैन निवासी नाथू सिंह पुत्र गंगा सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था तभी ग्राम के ही आराम सिंह पुत्र हुकम सिंह रामवीर सिंह पुत्र राम सिंह मिट्ठू पुत्र राजवीर सिंह हाथों में लाठी डंडे एवं घातक असलेह लेकर खेत पर 12:30 के लगभग आ धमके आते ही उपरोक्त लोग मेरे साथ गाली गलौज करने लगे जब मैं विरोध किया और उनसे ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त ने एक राय होकर मेरे ऊपर फावडे से जानलेवा हमला कर दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की जानकारी एवं शोर मचाए जाने पर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजनों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित नाथू सिंह ने उपरोक्त लोगों पर अपनी हत्या करने का भी आरोप लगाते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार की है पुलिस ने नाथू सिंह के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 133 धारा 115 बटे दो 352 351 / 2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गंभीर रूप से घायल नाथू सिंह को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवा भेजा था जहां चिकित्सक ने नाथू सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
