अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने कर लिया विषपान, गंभीर हालत होने परिवरीजन लेकर पहुंचे सीएचसी सहसवान, गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज किया रेफर,

On: July 12, 2025 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने कर लिया विषपान, गंभीर हालत होने परिवरीजन लेकर पहुंचे सीएचसी सहसवान, गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज किया रेफर,

उपचार के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवती की हुई मौत,

ससुरालीजन मृतका के शव को अस्पताल में छोड़कर हुए नौ दो ग्यारह,

पुलिस ने मृतका के शव को सील करके चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजो जिला मुख्यालय , मृतका के मायके बाले परिजनों में भारी आक्रोश,

मृतक आयशा की फाइल फोटो

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खल्ली निवासी मोहम्मद हारुन ने अपनी पुत्री आयशा 22 वर्ष की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम

नदायल निवासी जफर अली पुत्र मुनासिर अली के साथ हुई थी बीती घरेलू विवाद के चलते आयशा ने कोई विषैला पदार्थ का विषपान कर लिया विषपान करते ही आयशा की तबीयत खराब होने लगी जिसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचे हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने पीड़िता को राजकीय मेडिकल चिकित्सालय रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे उपचार के दौरान आयशा की मृत्यु हो गई मृत्यु होते ही उसके साथ गए ससुराल वाले मृतक आयशा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए मामले की जानकारी मिलते ही आयशा के मायके वाले भारी तादाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए मामले की जानकारी थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक आयशा के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!