उ,प्र,रो,से,संघ प्रतिनिधि मंडल तथा खंड विकास अधिकारी के मध्य हड़ताल समाप्ति की चल रही वार्ता के मध्य पहुंचे दो जनप्रतिनिधियों को आकोर्षित कर्मचारियों ने दिखाया बाहर का रास्ता,
दोनों जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्रीय विधायक का आशीर्वाद,
दोनों जनप्रतिनिधि बैठक से मायूस होकर लौटे, दोनों जनप्रतिनिधियों की वार्ता बैठक से बाहर रास्ता का दिखाये जाने की परिसर में होती रही चर्चा,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ शाखा सहसवान द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 5 दिनों से कर्मचारियों की चली आ रही अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल समाप्त कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी ने रोजगार सेवक संघ शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया वार्ता के दौरान ही बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज करने के लिए क्षेत्रीय विधायक के मुंह लगे दो जन प्रतिनिधि भी लंबे-लंबे कुर्ते पहनकर बैठक में पहुंच गए जहां उन्हें देखकर संघ शाखा प्रतिनिधिमंडल का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने उपरोक्त दोनों जनप्रतिनिधियों को तत्काल बैठक से बाहर चले जाने को कहा जिस पर दोनों जनप्रतिनिधि अपमानित होता देखकर बैठक से बाहर चले गए जैसे ही विकासखंड परिसर में उपरोक्त मामले की जानकारी लोगों को मिली लोग़ चर्चा करने लगे कि जब खंड विकास अधिकारी तथा रोजगार सेवक संघ प्रतिनिधिमंडल की जब वार्ता हो रही थी तो इन्हें बैठक में पहुंचने की आवश्यकता ही क्या थी इन्होंने स्वयं बैठक में पहुंचकर अपनी छवि क्यों धूमिल कराई इसकी चर्चा दिनभर होती रही।
ज्ञात रहे विकासखंड कार्यालय प्रसार में सहसवान विकासखंड के उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ शाखा कर्मचारियों द्वारा बीते 5 दिनों से विकासखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल पर चले जाने के बाद धरना प्रदर्शन चल रहा है रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को मांगे पूर्ण न होने पर क्रमिक अनशन करने की धमकी दी गई थी धमकी के उपरांत ब्लॉक प्रमुख पति ने रोजगार सेवक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उन्हें आश्वासन दिया कि वह क्रमिक अनशन न करें उनकी मांगों को जो भी ज्ञापन में दी गई है उन्हें पूर्ण कराए जाने का प्रयास किया जाएगा इसलिए वह क्रमिक अनशन करने का अपना प्रस्ताव वापस ले लें। ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिए गए आश्वासन के बाद रोजगार सेवक प्रतिनिधि मंडल ने अपने साथियों से ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा उनकी मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने के दिए गए आश्वासन की जानकारी अपने साथियों को भी साथियों से हुई वार्ता के उपरांत क्रमिक अनशन करने का अपना निर्णय वापस ले लिया। तथा अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता हेतु कार्यालय में बुलाया जिस पर रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने हेतु खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा, जैसे ही खंड विकास अधिकारी तथा रोजगार सेवक संघ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता प्रारंभ हुई कि अचानक लंबे-लंबे कुर्ता पहने दो जनप्रतिनिधि एक ही समाज के बिना बुलाए खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर कुर्सी पर बैठ गए उनको देखकर उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक प्रतिनिधिमंडल के कर्मचारियों का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने खंड विकास अधिकारी से स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक यह दोनों जनप्रतिनिधि कार्यालय से बाहर नहीं जाएंगे कोई वार्ता नहीं होगी तथा वह उठकर बैठक से जाने लगे तो खंड विकास अधिकारी ने दोनों जनप्रतिनिधियों से बाहर निकल जाने को कहा दोनों जनप्रतिनिधि अपने को ठगा महसूस समझते हुए भरी सभा में अपमानित होने के बाद मुंह लटकाए हुए वापस आ गए।
जैसे ही विकासखंड कार्यालय प्रसार में उपस्थित लोगों को एक ही समाज के दोनों जनप्रतिनिधियों को बैठक से अपमानित करके निकाले जाने की जानकारी लोगों को मिली चर्चा होती चली गई लोग एक दूसरे से कहते हुए चुटकियां लेते हुए कह रहे थे कि जब वार्ता खंड विकास अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के मध्य हो रही थी तो दोनों जनप्रतिनिधियों ने बिना बुलाए बैठक में पहुंचकर स्वयं अपनी बेइज्जती करा डाली!
विकासखंड कार्यालय परिसर में उपरोक्त दोनों जनप्रतिनिधि स्वजातीय होने तथा क्षेत्रीय लखनऊ के एक जनप्रतिनिधि द्वारा मिले आशीर्वाद के चलते विकासखंड कार्यालय परिसर के प्रत्येक कार्य में हस्तक्षेप करना उनकी आदत में शामिल हो गया है उपरोक्त दोनों जनप्रतिनिधियों को यह पहली बार ही नहीं है इससे पूर्व भी कई बार लोगों द्वारा अपमानित किया गया है।
परंतु इस बार खंड विकास अधिकारी के सामने ही उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपमानित करके बैठक से निकाले जाने की चर्चा लोगों के जुबान पर हो रही है कई लोगों ने जनप्रतिनिधियों को अपमानित किए जाने की निंदा की तो कई लोगों ने स्पष्ट तौर से कहा की कभी-कभी हर मामले में हस्तक्षेप करना कब भारी पड़ जाए कहां नहीं जा सकता इसलिए दोनों जनप्रतिनिधियों को अपमानित करके निकाले जाने की जमकर सरहाना की।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी तथा बैठक से अपमानित करके निकल गए दोनों जनप्रतिनिधियों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।
खंड विकास अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ प्रतिनिधि मंडल के मध्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन कमरों को हड़ताल दोनों पक्षों में शांतिपूर्वक हुई वार्ता के उपरांत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को अस्वस्त किया की वह ज्ञापन में दी गई तीन सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को दिए गए आश्वासन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने बीते 5 दिनों से चली आ रही अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी साथियों से शनिवार से अपने दायित्व को निभाते हुए अपने काम पर लौट जाने को कहा।
