अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-रोजगार सेवक संघ ने ब्लॉकप्रमुख पति द्वारा प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन स्थापित किया, रोजगार सेवक संघ ने बृहस्पतिवार से धरना स्थल पर क्रमिक अनशन करने की दी थी चेतावनी, रोजगार सेवक संघ का विकासखंड परिसर में अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल चौथे दिन भी जारी,

On: July 10, 2025 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रोजगार सेवक संघ ने ब्लॉकप्रमुख पति द्वारा प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन स्थापित किया,
रोजगार सेवक संघ ने बृहस्पतिवार से धरना स्थल पर क्रमिक अनशन करने की दी थी चेतावनी,
रोजगार सेवक संघ का विकासखंड परिसर में अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल चौथे दिन भी जारी,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट,)


सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन सहसवान शाखा द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराये जाने के लिए विकासखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन काम
रोंको हड़ताल कर्मचारियों ने चौथे दिन भी रखें जबकि मांगे पूर्ण न होने पर संघ शाखा के पदाधिकारियो ने बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन करने की चेतावनी की जानकारी मिलते ही अपने विकासखंड कार्यालय में कैंप आवास पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पति ने उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ शाखा के एक प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्ता की तथा उनके द्वारा मांगों के दिए गए मांग पत्र को पूर्ण कराए जाने के ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद संघ शाखा ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया तथा चौथे दिन चल रहा काम रोंको हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया तथा हंगामा नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से अपनी मांगे पूर्ण कराए जाने का अनुरोध किया।
धरना स्थल पर बोलते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि जब तक संघ शाखा द्वारा खंड विकास अधिकारी को दिए गए तीन सूत्रीय मांग पत्र की मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता तब तक संघ शाखा कर्मचारी की काम रोको हड़ताल जारी रहेगी।
वही वही शाखा के उपाध्यक्ष अंशीब सक्सेना ने कहा शाखा कर्मचारी दिन रात मेहनत करके कड़ी धूप में विकास कार्य अपनी निगरानी में कराते हैं परंतु उन्हें 25 माह से मानदेय भुगतान नहीं दिया जा रहा भुगतान न मिलने के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
संघ शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया सहसवान विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा प्रतिनिधि मंडल को दिए गए मांग पत्र को पूर्ण कराई जाने के आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है परंतु हमारा अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल जब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक कर्मचारियों का भुगतान के लिए बजट उपलब्ध है परंतु अधिकारियों के हिटलर शाही के कारण रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय भुगतान का भुगतान नहीं किया जा रहा जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली की मनमानी का पक्का सबूत है।
धरना स्थल पर आरिफ का किताब सिंह अनिल कुमार भवानी शंकर सोमपाल सिंह संजीव कुमार दिनेश यादव शैलेश संध्या शर्मा जितेंद्र रामविलास मुकेश यादव सहित अनेक रोजगार सेवक कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!