अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-मूसलाधार वर्षा के बीच छत का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर चार घायल, महिला की मौके पर मौत तीन घायल, तीनों घायलों का निजी चिकित्सालय में चल रहा है उपचार,  परिजनो ने मृतका का चिकित्सीय परीक्षण कराने से किया इनकार, परिजनो ने मृतका का शव किया सुपुर्दे खाक,

On: July 10, 2025 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मूसलाधार वर्षा के बीच छत का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर चार घायल,

महिला की मौके पर मौत तीन घायल,

तीनों घायलों का निजी चिकित्सालय में चल रहा है उपचार,

परिजनो ने मृतका का चिकित्सीय परीक्षण कराने से किया इनकार,

परिजनो ने मृतका का शव किया सुपुर्दे खाक,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान(बदायूं) । नगर में मध्य रात्रि जमकर हो रही मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते घर की छत भर भरा कर गिर गई, अचानक छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मां, बेटा और बेटी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जांच आख्या रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी। मृतका के परिजनों ने मृतका का पीएम करने से इनकारकर दिया।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात नगर के मुहल्ला पठान टोला में नगर के मुहल्ला शहबाजपुर निवासी अशरफ की पुत्री सबीना अपने चाचा अरशद के घर आई हुई थी। रात में घर के कमरे में सबीना (22), अरशद की पत्नी शकीला पुत्री मोनी (22) और 18 वर्षीय पुत्र आरिश सो रहे थे। रात में हो रही मूसलाधार वर्षा के दौरान लगभग तीन बजे अचानक कमरे की छत भर भरा कर गिर गई और छत के नीचे सोर हे चारों लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुन कर स्वजन और आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। एकत्र लोगों ने मलबा हटा कर उसमें मलबे में दबकर घायल हुए लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें ल चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल सबीना को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार परिजन निजी चिकित्सालय में करा रहे हैं। महिला की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच हुआ है।

सूचना मिलते ही तहसील सहसवान की राजस्व टीम क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पेंद्र यादव राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और जांच क्या रिपोर्ट तहसील स्तरीय अधिकारियों को सौंप दी। तहसीलदार राकेश कुमार से मलबे में दबकर घायल हुए लोगों तथा मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने के बाबत मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!