युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
परिजन मृत्यु को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे,
पुलिस ने शव को लेकर पीएम को भेजा,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान(बदायूं ) एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजन मृत्यु को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी उमेश (32) पुत्र हरी सिंह को उसके स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक ने थाना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर दी ।
चिकित्सा अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए मेमो के आधार पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
इधर, मृतक के अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। सभी स्वजन युवक की मृत्यु को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।
समाचार भेजे जाने तक इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना था कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
