ई-रिक्शा तथा बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत,
दोनों वाहनों के एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल,
गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय चिकित्सक ने किया रेफर,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग सहसवान नगर सीमा के अंतर्गत डीपी यादव आवास के निकट एक ई रिक्शा तथा बाइक के आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला चिकित्सालय चिकित्सक ने रेफर कर दिया जबकि शेष तीनों को प्राथमिक चिकित्सा देकर घर जाने की इजाजत दे दी।
जानकारी के मुताबिक ई रिक्शा चालक हसन निवासी मोहल्ला शाहबाजपुर अपने रिक्शे में ग्राम जोनेरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध बानो पत्नी अब्दुल अजीम अपने पोते मोहम्मद अरहान पुत्र उमर फारूक 7 वर्ष के साथ रिक्शे में बैठकर मोहल्ला अकबराबाद सामान खरीद फरोक करने के लिए जा रही थी की इसी बीच पूर्व विधायक डीपी यादव कोठी के निकट पेट्रोल पंप से तेल लेकर बाइक से शाहबाजपुर की ओर जा रहे बाइक चालक तथा ई रिक्शा चालक के मध्य भिड़ंत हो गई जिसमें ई रिक्शा में बैठी बानो, मोहम्मद अरहान तथा बाइक पर सवार समीर पुत्र यूनिस निवासी मोहल्ला कटरा तथा सलमान मामूली रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक घर जाने की इजाजत दे दी।
