नगर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गुणवत्ता परक शिक्षा छात्रों को देने के लिए मानक से कम शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या को देखकर चार विद्यालयों मे कई विद्यालय किए संबद्ध, अभिभावकों में आक्रोश,
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन की नीति के अनुरूप विद्यालयों का किया गया संवदीकरण,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) शासन के निर्देश पर नगर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयो मैं मानक से काम अध्यनरत छात्र-छात्राओं की संख्या 50 से कम होने पर पूरे नगर मैं चल रहे सात विद्यालयों को बंद करके उन स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को चार विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के काजी मोहल्ला कंपोजिट विद्यालय में मोहल्ला मोहद्दीनपुर में संचालित बालक बालिका विद्यालय तथा पट्टी यकीन मोहम्मद विद्यालय मोहल्ला नवादा के प्राथमिक विद्यालय में मोहल्ला पठान टोला तथा बालिका प्राथमिक विद्यालय सैफुल्लागंज तथा मोहल्ला अकबरा बाद मे संचालित बालक विद्यालय में सहभागपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय तथा नगर के मोहल्ला कई बालक प्राथमिक विद्यालय मैं चाहसीरी प्राथमिक विद्यालय मैं बच्चों को स्थानांतरित करते हुए स्थानांतरित किए गए विद्यालयों को मानक के अनुरूप छात्र संख्या न होने पर सात विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्थानांतरित किया गया है तथा उपरोक्त विद्यालय छात्र संख्या शासन के अनुरूप न होने पर उन्हें बंद कर विद्यालय की मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया।
ज्ञात रहे नगर में कई विद्यालय प्राइवेट भवनों में कई दशक से चल रहे थे प्राइवेट भवन स्वामी द्वारा शासन से मिलने वाले रेंट कम (कम किराया )होने के कारण उपरोक्त भवन की मरम्मत नहीं कराई जिसके कारण भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गए जर्जर स्थिति को देखते हुए तथा शासन के मानक के अनुरूप अध्यनरत बच्चों की संख्या कम होने पर उपरोक्त विद्यालय शासन के निर्देश पर बंद कर दिए गए।
इस बाबत नगर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम से उनका पक्ष जानने का मोबाइल पर प्रयास किया गया और संपर्क नहीं हो सका।
