दो पक्ष में तड़के सुबह जमकर हो रही थी मारपीट, मारपीट के दौरान पहुंचे युवक ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करने का किया प्रयास,
बीच बचाव करने वाले युवक को दोनों पक्ष के लोगों ने पहले तो सड़क पर डालकर की मारपीट तथा घर में घुसकर पत्नी को जमकर पीटा,
पति पत्नी गंभीर रूप से, पति ने एक पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस ने घायल दंपत्ति को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सी एच सी दहगवा ,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान ( बदायूं) थाना ज़रीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रदनोंल अजीजपुर में दो पक्षों के मध्य तड़के चल रही मारपीट का बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया बचाव करने गए युवक को ही एक पक्ष के लोगों ने पहले तो सड़क पर डालकर जमकर पीटा बाद में वह जान बचाकर घर में घुस गया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए उसके घर में घुस गए और उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने एक पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मामले की थाना जरीफ नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है थाना जरीफ नगर में दिए गए प्रार्थना पत्र में सुभाष चंद्र पुत्र नाथू सिंह ने बताया की लाल मोहम्मद पुत्र भूरे ,दिलशाद,सद्दाम पुत्रगढ़ लाल मोहम्मद ,नेकसे पुत्र मियां जान तथा पड़ोसी सिकंदर पुत्र मदारी के मध्य किसी बात पर झगड़ा हो रहा था दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल रहे थे तथा एक दूसरे की जान के प्यासे हो रहे थे प्रार्थी ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों पक्षों को बचाने का प्रयास किया यह बात लाल मोहम्मद पक्ष को बुरी लगी तो लाल मोहम्मद पक्ष के दिलशाद, सद्दाम, नेकसे, आदि ने सुभाष चंद्र को पकड़कर लाठी डंडों से सड़क पर डालकर मारपीट करनी शुरू कर दी तो वह जान बचाकर अपने घर भाग गया इसी बीच हमलावर भी उसके घर में घुस गए तथा घर में घुसकर मारपीट करने लगे तो उसकी पत्नी कमलेश भी अपने पति को बचाने लगी तो उपरोक्त लोगों ने कमलेश को भी नहीं बख्शा दंपति को आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित सुभाष चंद्र के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 119 धारा 333 , 315/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दंपति को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है,!
