अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-6 वर्ष पूर्व हुए निकाह के बाद पति एवं ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूर्ण न होने पर धक्के देकर घर से निकाला, समझौते के लिए ससुराल वाले मायके पंचायत करने पहुंचे, बीच में पति आदि ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, पंचायत में मची अफरा तफरी,  पीड़ित पति सहित चार आरोपियों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, 

On: June 29, 2025 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

6 वर्ष पूर्व हुए निकाह के बाद पति एवं ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूर्ण न होने पर धक्के देकर घर से निकाला,

समझौते के लिए ससुराल वाले मायके पंचायत करने पहुंचे, बीच में पति आदि ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, पंचायत में मची अफरा तफरी,

पीड़ित पति सहित चार आरोपियों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी रोशन पुत्री नुसरत अली पति मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला चौधरी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी मोहल्ले के ही मोहम्मद अहमद पुत्र शमीम अहमद के साथ 6 वर्ष पूर्व निकाह हुआ था प्रार्थनी के पिता ने 10लाख रुपए से ज्यादा खर्च किया था शादी के बाद से ही पति मोहम्मद अहमद तथा उसके माता-पिता भाई₹500000 नगद तथा एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे मैंने इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा मुझे तन्हा घर से मारपीट कर धक्के देकर बाहर कर दिया।

मैं अपने पिता के घर रहने लगी की इसी बीच बीती शाम उपरोक्त पति मोहम्मद अहमद ससुर शमीम अहमद सास सारा परवीन देवर बिलाल, घर पर पंचायत करने पहुंचे पंचायत करने के दौरान ही उपरोक्त लोग गाली गलौज करने लगे जिसका मेरे परिजनों ने जब विरोध किया तो वह मार पीट पर उतारू हो गए तथा वह मुझे एक राय होकर मेरे घर में ही मारपीट करते हुए यह कहते हुए भाग गए कि अबकी तो बच गई अबकी तुझे जान से मार देंगे। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 274 धारा 85, 115/2, 352 ,351/3 दहेज प्रत्येक अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!