अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- प्रेम विवाह करने पर आरोपी करता है प्रताड़ित, करता है गाली गलौज देता है जान से मार देने की धमकी, 

On: June 29, 2025 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रेम विवाह करने पर आरोपी करता है प्रताड़ित, करता है गाली गलौज देता है जान से मार देने की धमकी,

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रेम विवाह करने वाली पीड़ित युबती ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया है प्रेम विवाह के चलते ग्राम का ही सुरेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह उसे प्रताड़ित करता है पत्र में पीड़िता ने बताया कि बीती रात उसका पति खेत की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था मौका पाकर उपरोक्त आरोपी सुरेंद्र सिंह रात 2:00 बजे के लगभग उसके घर के दरवाजे पर आकर दरवाजा खटखटाया तथा खोलने का अनुरोध किया प्रार्थनी ने बताया कि उसने पति की गैर मौजूदगी में दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया तो उसने उसके घर के दरवाजे को लात मार कर तोड़ दिया तथा गाली गलौज करता हुआ घर में घुसता और उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा उसके चिल्लाने पर परिजन तथा मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया उसने रात में ही डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसका पति भी खेत से वापस आ गया।

पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी सुरेंद्र सिंह उसे हमेशा प्रताड़ित करता है तथा गलत निगाह से देखता है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 333 115/2 352 374 अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धारा 3/2 वी a मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच पुलिस क्षेत्र अधिकारी करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!