भतीजे के साथ तेहरबी की दावत खाकर बाइक से लौट रहे चाचा भतीजे को घात लगाकर बैठे हमला बर ने लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा का पीटा,
बचाव करने आए युवक को भी उपरोक्त हमलावर ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल,
पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन पीड़ितों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी सत्यवीर पुत्र किशन लाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम अलेहादादपुर
धोबई निवासी आनेदर पुत्र शांतिपाल ने उससे खेत की फसल की बुवाई के लिए₹13000 का पेमेंट ऑनलाइन उधार लिया था तथा भुगतान उसने गेहूं की फसल काटने के उपरांत का वायदा किया था प्रार्थी ने उससे कई बार अपना भुगतान मांगा तो वह उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करने लगा।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम में अपने भतीजे राजकुमार पुत्र किताब सिंह की बाइक पर बैठकर अपने रिश्तेदार तालेबर के घर में तेरहवीं कार्यक्रम की दावत खाकर शाम को जब लौट रहा था की जैसे ही वह बाइक से कप्तान सिंह के घर और तालाब के बीच पहुंचा की घात लगाकर बैठे आनेदर पुत्र शांतिपाल ने उस पर प्राण घातक हमला कर दिया तथा चाचा भतीजे को उसने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इसी बीच पीछे से मेरे गांव के ही अजेंद्र पुत्र गुलफाम ने जब बढ़ाने का प्रयास किया तो उपरोक्त आने दर ने लाठी डंडों से उसे पर भी मारपीट करते हुए हमला कर दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस तीनों घायलों को लेकर थाना कोतवाली पहुंची जहां पुलिस में चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया।
पीड़ित सत्यवीर के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने आरोप आनेदर के विरुद्ध अपराध संख्या 270 धारा 316/2, 115/2 ,352 ,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
