उपखंड अधिकारी ने नगर में चलाया विद्युत चेकिंग अभियान,
अभियान में पांच टीमें लगाई गई, दस हजार से ज्यादा बकाया के 145 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन,
बकाया चार लाख रुपए से अधिक की रकम वसूली,
अभियान से कटिया चोरों में हड़कंप,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)



सहसवान(बदायूं) सहसवान नगर में विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान में लोड चेकिंग, जांच उपरांत घटाया और बढ़ाया गया तथा बकायदार उपभोक्ताओं से बकाए की रकम भी वसूली गई।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संगन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता हरिशंकर सहसवान तहसील एवं ग्रामीण के द्वारा पांच टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्र में भेजा गया ।जिसमें 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के 145 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युतलाइन चलती पाई गई ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा 50 से अधिक उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है तथा लोड घटाया भी गया।
अभियान में चार लाख पचास हजार की राजस्व वसूली की गई है । उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।
चेकिंग अभियान टीम में सिद्दीकी, आजिम हुसैन उर्फ पप्पन, मुबारक अली, सुनील टीज टू, भोजराज, राकेश, अंसार हुसैन, मुनेंद्र पाल सिंह, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्वारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से कटिया डालकर चला रहे चोरों में हड़कंप बचा हुआ है।
