अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-डीएम की पड़ी फटकार,  तो अधिशासी अधिकारी स्वयं सफाई कर्मियों की फौज लेकर सड़क पर उतरे,  3 घंटे की मशक्कत के बाद जल भराब, भीषण गंदगी से जनता को मिली राहत, बीते डेढ़ वर्ष बाद पैदल यात्रियों के लिए निकलना हुआ आसान, 

On: June 26, 2025 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डीएम की पड़ी फटकार,

तो अधिशासी अधिकारी स्वयं सफाई कर्मियों की फौज लेकर सड़क पर उतरे,

3 घंटे की मशक्कत के बाद जल भराब, भीषण गंदगी से जनता को मिली राहत, बीते डेढ़ वर्ष बाद पैदल यात्रियों के लिए निकलना हुआ आसान,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) मुख्य बाजार से सैफुल्लागंजा जाने वाले मार्ग वैष्णव पेट्रोलियम कंपनी के निकट दूषित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बीते डेढ़ वर्ष से उपरोक्त मार्ग पर जल भराव के कारण सोमवार को डनलप ले जा रहे किशोर को विद्युत करंट का झटका लगा परंतु डनलप में जुडी बैलों की एक जोड़ी की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई ग्रामीण तथा मोहल्ले वासियों ने डार्लिंग रोड चौराहे पर यातायात अवरुद्ध करते हुए प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा हंगामा किया जिस पर मौके पर पहुंचे एसडीम सीओ प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हंगामा कर रही भीड़ तथा अधिकारियों के मध्य तीखी नोंक झोंक हुई जिस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उपरोक्त मार्ग पर जल भराव की समस्या का निस्तारण कर यातायात पूर्व की तरह सुचारू रहेगा तब जाकर भीड़ का आक्रोश शांत हुआ परंतु उसके बावजूद भी कुछ संभ्रांत लोगों ने बदायूं जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को समस्या से अवगत कराया जिलाधिकारी ने भी संभ्रांत लोगों को शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया और वही सहसवान एसडीएम प्रेमपाल सिंह को तत्काल समस्या का समाधान कर उपरोक्त मार्ग का यातायात सुचारू रूप से पैदल जाने वाले लोगों को खोलने के निर्देश दिए।

जिला अधिकारी के एसडीएम सहसवान को लगाई गई फटकार के बाद एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त मार्ग पर जल भराव समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार कई दर्जन सफाई कर्मचारी तथा स्टाफ कर्मचारियों को साथ लेकर मुख्य बाजार से मोहल्ला सैफुल्लागंज जाने वाले उपरोक्त मार्ग पर वहां पहुंचे जहां सोमवार को भारी जल भराव के बीच एक बैल जोड़ी की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई।

अधिशासी अधिकारी ने कई स्थानों पर नालियों के ऊपर बने अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कर दिया तथा सफाई कर्मियों को निर्देशित करते हुए नल की सफाई तथा दूषित जल भराब को निकासी के लिए दो पंपिंग सेट मौके पर मंगवा कर दूषित जल भराव दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद समाप्त कराया अभियान में जुटे सफाई कर्मियों उपरोक्त मार्ग पर नाले के निकट लगी जिंक, घास कीचड़ साफ कराई जिसके कारण बीते डेढ़ वर्ष से पैदल राहगीरों के लिए मिनी स्मार्ट सिटी सहसवान के मोहल्ला सैफ्लागंज तथा मुख्य बाजार को जोड़ने वाला मार्ग का यातायात पैदल राहगीरों के लिए सुचारू हो सका।

सफाई व्यवस्था तथा दूषित जल भराब निकासी के बाद अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ उपरोक्त मार्ग पर खड़े होकर वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी कराकर मौके के वीडियो एवं फोटोग्राफ अधिकारियों को भेजने के बाद राहत की सांस ली।

ज्ञात रहे नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज जाने वाले मार्ग पर दो दर्जन से ज्यादा ग्रामों के ग्रामीण दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन के अलावा पैदल यात्रियों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद था सिर्फ दो पहिया या चार पहिया स्वामी ही उपरोक्त मार्ग से निकल पाता था, बीते जल भराव के कारण महिलाओं बच्चों को खासकर व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जल भराव की समस्या के निदान के लिए मोहल्लेवासी अनेक बार जिला अधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस तथा समाधान दिवस में अनेको वार शिकायत कर चुके थे परंतु मोहल्ले वासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था समस्या का समाधान न होने से मोहल्लेवासी शांत होकर बैठ गए परंतु सोमवार को दो बैलों की दूषित जल भराव के बीच डनलप स्वामी को जबरदस्त विद्युत करंट लगा तथा दो बैलों की बिजली करंट से दर्दनाक मृत्यु हो गई ।

घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासी तथा ग्रामीणों का गुस्सा सातबे आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने अपनी समस्या के निदान के लिए डार्लिंग रोड चौराहे पर यातायात अवरुद्ध करते हुए प्रशासन के विरुद्ध जमकर हंगामा किया नारेबाजी की । मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण एवं मोहल्ले वासियों ने यातायात यह कहते हैं खोल दिया कि अगर दोदिन के अंदर उपरोक्त मार्ग से दूषित जल की व्यवस्था समाप्त नहीं हुई तथा यातायात पैदल यात्रियों के लिए नहीं खोला गया तो महिलाओं एवं बच्चों के साथ तहसील कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!