बागवाला मालपुरततैरा जाने वाले मार्ग पर
शेखूपुर गांव के जंगल में खनन माफिया बेखौफ होकर दिनदहाड़े कर रहे हैं जेसीबी माध्यम से रेता खनन,
रेता खनन की सूचना केबावजूद भी अधिकारी साधे बैठे हैं चुप्पी,
उनका मुंकदर्शक बने रहना उनकी संलिपता पर उठाता है उंगली,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान (बदायूं) सहसवान तहसील क्षेत्र के थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम बाग वाला से मालपुर ततैरा जाने वाले मार्ग पर ग्राम शेखपुरा के निकट बैखौफ खनन माफिया द्वारा दिन दोपहर जेसीबी मशीन के माध्यम से रेता खनन किया जा रहा है। तथा ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से पड़रिया के जंगल में प्रयोग में लाया जा रहा है मामले की जानकारी यूपी जिला अधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह को मोबाइल से दी गई परंतु उन्होंने रेता खनन के मामले पर कोई प्रक्रिया व्यक्त नहीं की नहीं कॉल रिसीव थी व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजा गया पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला रेता खनन में लगे दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों के तेज गति से चलाए जा रहे वाहनों से दुर्घटनाओं की संभावना प्रबल हो गई है जिसके कारण लोग अपने बच्चों को सड़कों पर नहीं निकलने दे रहे।
