अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-संघटक राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग दिवस में भारी तादाद में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार योग मुद्रा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,

On: June 21, 2025 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संघटक राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,

योग दिवस में भारी तादाद में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार योग मुद्रा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं )संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में छात्र छात्राओं व समस्त स्टाफ सहित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘एक साथ सूर्य नमस्कार योग मुद्रा ‘कार्यक्रम का आयोजन।

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल सचिवालय लखनऊ द्वारा निर्देशित विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने हेतु ‘ एक साथ सूर्य नमस्कार योग मुद्रा ‘कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी विद्यार्थियों ,शिक्षकों व समस्त स्टाफ ने योग दिवस पर शपथ ली कि हम लोग योग करेंगे और निरोगी रहेंगे।

प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा -‘योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है योग के द्वारा हम अपनी काया को स्वस्थ रख सकते हैं। योग हमारे शारीरिक व मानसिक व्यक्तित्व का विकास करता है।’

कॉलेज प्रांगण में शारीरिक शिक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश सिंह के निर्देशन में छात्र- छात्राओं ने योग आसनों को किया साथी सूर्य नमस्कार योग मित्र प्राणायाम व आसन मुद्रा आदि योग क्रियाएं की ।शिक्षकों में डॉ. सौरभ नागर , डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ.नीति सक्सेना, डॉ. नवीन, डॉ.ब्रहमसवरुप, डॉ .सुरजीत सिंह मौर्य एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कमल सिंह और आशीष ने योग मुद्रा एवं आसनों को किया ।

करीब 45 छात्र व 25 छात्राओं ने उपस्थित होकर योग आसनों को किया ।जिसमें सूर्य नमस्कार ,योग मुद्रा, प्राणायाम और आसान मुद्रा आदि मुख्य रहीं।

विद्यार्थियों में निरंजन, तेजस्वी, यामिनी,सोनू,सुनील,अदिति गर्ग्य,आयुषी,महरोज, शगुन आदि ने योग व प्राणायाम किये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!