तूने अपनी मर्जी से पिता की संपत्ति का बंटवारा करके लिया मकान,
तुझे अब इस काबिल नहीं छोड़ेंगे कि तू इसमें रह सके, यह कहते हुए दो भाई ने परिवारों के साथ भाई पर जानलेवा किया हमला, पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल,
पीड़ित ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पिता पुत्र को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा।
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मजरा चौकीदार की मढैया ग्राम पंचायत टोटपुर कर्सरी मोर सिंह पुत्र नाथू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे भाइयों ने बंटवारे में मकान दिया था उसे मकान में उसने अपना पैसा भी लगा दिया उसके भाई उस जलते हैं वह रोज कुछ ना कुछ साजिश रचते रहते हैं 9 जून को शाम 6:30 बजे के लगभग भाई हरि सिंह इंद्रपाल हरि सिंह की पत्नी कमला लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए तथा यह कहते हुए मारपीट करना प्रारंभ कर दी कि तू अब मनचाहा मकान ले ले देखते हैं तो इसमें कैसे रहता है हम तुझे इस लायक नहीं छोड़ेंगे तो इस मकान में रह सके उपरोक्त लोगों जब मोर सिंह को पीट रहे थे तो उसके पुत्र मनोज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे पर भी प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजन तथा ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित ने थाना पुलिस को बताया की हमला करने के बाद आरोपी भाई तथा भाभी उससे समझौते के लिए दवाब बना रहे हैं उसे डर है की उपरोक्त लोग उसकी हत्या न कर दें।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 260 धारा 115/2, 352 ,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।
