अधिवक्ता की विधवा के सात पड़ोसियों ने की मारपीट की गाली गलौज तथा घर छोड़ देने की दी चेतावनी,
घर न छोड़ने पर जान से मार देने की थी धमकी,
अधिवक्ता की विधवा ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) कस्बा दहगवा निवासी अधिवक्ता श्याम कुमार की विधवा रश्मि ने थाना जरीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसके पड़ोसी प्रीति वर्मा पत्नी जयप्रकाश विशाल वर्मा पुत्र जयप्रकाश तथा जयप्रकाश पुत्र मिश्रीलाल वर्मा वार्ड नंबर 8 बीती श्याम 7:30 बजे के लगभग घर पर आकर गाली गलौज करने लगे तथा कहने लगे कि तू यहां से घर खाली करके चली जा नहीं तो तुझे जान से मार देंगे उपरोक्त आरोपियों द्वारा दी गई धमकी के कारण वह तथा उसका परिवार भयभीत हो गया है।
विधबा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 109 धारा 115/2 ,352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
