दांपत्य जीवन में साथ रहे 6 वर्ष
पति तथा ससुराल वालों ने बांझ कहकर विवाहिता को सौतन के साथ घर से धक्के देकर बाहर निकाला,
ससुराल वालों ने पति का बिना तलाक दिए सौतन से रचबा दिया ब्याह,
पीड़िता पति सास ससुर दादिया सास सहित छे लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम परसोना निवासी रामबाबू पुत्र कुमार पाल के साथ 19 अप्रैल वर्ष 2019 को 6 वर्ष पूर्व हुई थी उसके पिता ने लगभग 10 लाख रुपया शादी में खर्च किया परंतु शादी के बाद से ही उपरोक्त लोग दहेज कम लाने पर उत्पीड़न करने लगे साथ ही साथ जब उनकी मांग पूर्ण नहीं हुई तो उन्होंने उस पर बांझ शब्द कहकर चिडाना शुरु कर दिया जबकि वह मेडिकल रिपोर्ट में पूर्ण रूप से फिट है उसका पति ही अनफिट है परंतु परिजन उसे ही दोषी ठहरा रहे हैं कि उसने 6 साल में किसी भी बच्चे को जन्म नहीं दिया यह कहते हुए उपरोक्त मेरे पति रामबाबू पुत्र कुमार पाल ससुर कुमार पाल पुत्र खच्चू सास मिथलेश नंद मधु पत्नी अनिल दतिया स भानुमति पत्नी खच्चू ने एक राय होकर मेरे पति रामबाबू की दुर्गा पत्नी चरण सिंह निवासी नीशू नगला आवाज पर हथियापुर थाना भरण दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद निवासी से तीन महा पर्व शादी करा दी जब वह अपने घर गई तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा कहा कि हम अपने पुत्र रामबाबू की दूसरी शादी कर लाए हैं अब तुम्हारी कोई आवश्यकता नहीं है उपरोक्त लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की तथा गाली गलौज की।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 254 धारा 85 115 बटे दो 82/1 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
