अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-प्रथम एनिवर्सरी भी नहीं मना पाया पति, पत्नी हुई विधवा,  विधवा होते ही गर्भवती पर परिजनों ने प्रताड़ित करना किया प्रारंभ,  एक भैंस एक लाख रुपए की नगदी की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विधवा को घर से धक्के देकर निकाला, पीड़ित विधवा ने सास ससुर ननद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

On: June 17, 2025 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रथम एनिवर्सरी भी नहीं मना पाया पति, पत्नी हुई विधवा,

विधवा होते ही गर्भवती पर परिजनों ने प्रताड़ित करना किया प्रारंभ,

एक भैंस एक लाख रुपए की नगदी की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विधवा को घर से धक्के देकर निकाला, पीड़ित विधवा ने सास ससुर ननद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना ज़रीफ नगर क्षेत्र के ग्राम बस्तोई सीकरी निवासी कमलेश पुत्री पोपी ने थाना ज़रीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र मैं बताया कि उसकी शादी 14 जुलाई वर्ष 2024 को जनपद संभल के थाना चुनावी क्षेत्र के ग्राम लहरा नगला श्याम निवासी अनिल पुत्र सतपाल के साथ हुई थी उसका दांपत्य जीवन बहुत अच्छा चल रहा था परंतु अचानक ही उसके दांपत्य जीवन पर ग्रहण लग गया उसके गर्भ में शिशु आते ही उसके पति की मृत्यु हो गई पति की मृत्यु के उपरांत उसके ऊपर ब्रजपात हो गया उसकी सास राधा ससुर सत्यपाल ननद शिवानी ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया कहने लगी तेरे पिता ने दिया क्या था जबकि मेरे पिता ने मेरी शादी में लाखों रुपए खर्च किए थे तथा घरेलू तथा परिवार में प्रयुक्त होने वाला सभी सामान दिया था परंतु उसके बावजूद भी उपरोक्त लोगों ने उसे ताने देने शुरू कर दिए पति की मृत्यु के उपरांत तो उपरोक्त लोगों ने उसकी जमकर उत्पीड़न प्रारंभ कर दिया तथा कहने लगे कि जब तक तू अपने घर से एक लाख रुपए की नगदी एक भैंस लेकर नहीं आती है तब तक तू इस घर में नहीं रहेगी मैं इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने उसे 28 मई वर्ष 2025 को शादी की एक वर्ष भी पूर्ण न होने पर घर से गर्भवती पीड़िता को धक्के देकर बाहर कर दिया।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी सास राधा, ससुर सत्यपाल, तथा ननद शिवानी के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 107 में रिपोर्ट दर्ज का जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!