अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा यह कहते हुए आरोपी ने परिजनों की गैर मौजूदगी में मध्य रात्रि घर में किया प्रवेश,  महिला को अकेली पाकर की छेड़छाड़ मारपीट दुष्कर्म करने का किया प्रयास शोर सराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीण को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर हुआ फ

On: June 15, 2025 9:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा यह कहते हुए आरोपी ने परिजनों की गैर मौजूदगी में मध्य रात्रि घर में किया प्रवेश,

महिला को अकेली पाकर की छेड़छाड़ मारपीट दुष्कर्म करने का किया प्रयास शोर सराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीण को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर हुआ फरार,

पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराया मामला दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर स्थित एक ग्राम निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिवार के सभी लोग ग्राम में एक शादी समारोह में रात के समय गए हुए थे की तभी रात 11:00 बजे के लगभग ग्राम का ही प्रकाश पुत्र हवलदार घर में घुस आया आते ही उसने उसके साथ छेड़छाड़ मारपीट प्रारंभ कर दी तथा दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए बोला की तूने ही तो मुझे इंजन का हैंडल ले जाने पर गाली गलौज की थी अब तुझे इसका बिल नहीं छोडूंगा कि तू गांव में मुंह दिखा सके जैसे ही उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया महिला ने शोर मचा दिया तो पड़ोसी तथा ग्रामीण भारी तादाद में मौके पर पहुंच गए और घर में घुसे आरोपी को जब ललकार तो वह पीड़िता को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश पुत्र हवलदार के विरुद्ध अपराध संख्या 250 धारा 333, 74, 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की नामदर्ज रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!