सूचना के निस्तारण के लिए निकली इवेंट बाइक खच्चर से टकराई,
दो पुलिस आरक्षी गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,
दूसरे आरक्षी का सहसवान के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है उपचार,
(समर इंडिया से स. पी. सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान ( बदायूं) अपराधों पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली में तुरंत कार्यवाही के लिए तत्पर पुलिस इवेंट बाइक को सहसवान कछला मार्ग पर स्थित क्षेत्र से किसी घटना की सूचना मिली थी जिस पर इवेंट बाइक पर सवार आरक्षी रामविलास, किशन गिरी तेज गति से बाइक चलाकर सहसवान थाना कोतवाली से सहसवान कछला मार्ग पर शाम 8:05 पर जा रहे थे जैसे ही मोहल्ला जहांगीराबाद इंडेन गैस एजेंसी गोदाम मोड पर बाइक पहुंची एक खच्चर में अचानक बाइक से टकरा गया जिससे बाइक पर सवार दोनों पुलिस आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए मामले की जानकारी तत्काल थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई जिस पर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गंभीर रूप से घायल आरक्षी रामविलास ,किशन गिरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां रामविलास को गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जबकि किशन गिरी को सहसवान के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है! घटना की सूचना मिलते हैं प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा घटना में घायल दोनों आरक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की।
