अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-सोनबुड़ी में आग से प्रभावित परिजनों को दुर्विजय शाक्य ने शासकीय सहायता के बांटे चैक

On: May 24, 2025 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सोनबुड़ी में आग से प्रभावित परिजनों को दुर्विजय शाक्य ने शासकीय सहायता के बांटे चैक ,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं ) क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने गांव सोनबुड़ी पहुंचकर पीड़ित परिवारों को शासकीय सहायता के चेक वितरण कर राहत सामग्री वितरण की।

गौर तलब है बुधवार की रात आई तेज आंधी-बारिश के दौरान जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोनबुड़ी में बड़ा हादसा हो गया था। गांव में करीब 80 परिवारों की लाखों रुपए की संपत्ति जल कर रहा हो गई, कई पशु जलकर मौत के मुंह में समा गए तो कई पशु गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने ग्राम सोनबूडी पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और कहा मोदी व योगी सरकार इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है, हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही कहा जो भी नुकसान हुआ है उसका सर्वे स्थानीय प्रशासन कर रहा है सर्वे का कार्य पूर्ण होते ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा।

 

इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नमित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, तीर्थेंद्र पटेल, आशीष शाक्य, अंकित शाक्य, परमवीर शाक्य, अरविन्द पटेल, हेमेंद्र पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!