अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-ग्राम सोनबूडी के 32 अग्नि पीड़ित परिवारों को वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ खाद्य सामग्री का किया वितरण,

On: May 22, 2025 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ग्राम सोनबूडी के 32 अग्नि पीड़ित परिवारों को वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ खाद्य सामग्री का किया वितरण,
खाद्य सामग्री के पैकेट मिलते ही भूखे परिवारों को मिली राहत, उनके मुरझाए चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान (बदायूं) सहसबान तहसील क्षेत्र में विकास खंड दहगवां के गांव सोन बूढ़ी में बुधवार की रात अचानक आई तेज रफ्तार की आंधी के बीच गांव में भीषण आग से इकतालीस घर भूसे की भूजी सहित लाखों रुपए की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई तथा आधा दर्जन पशुओं की आग की लपटो में घिर कर दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा वही आधा दर्जन पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। कई दर्जन से ज्यादा परिवार का तो सब कुछ जल कर रहा हो गया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर मयंक गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें धीरज बंधाया तथा उनको हर दुख की घड़ी में साथ देने का वादा करते हुए 32 परिवारों को खाद्य सामग्री से भरा बैग सौंपा तथा पीड़ित परिवारों से कहा कि वह उनके साथ दुख की घड़ी में हर पल खड़े हैं उनकी जब आवश्यकता हो वह उपस्थित रहेंगे।
भाजपा वरिष्ठ नेता इंजीनियर मयंक गुप्ता ने जब पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के बैग सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत दहगवां के मनोज गुप्ता , ललतेश शाक्य , दर्शन कश्यप , उमर सैफी , पिंटू मोदी , फुरकान , इशरत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!