संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधानाचार्य की पत्नी द्वारा प्राचार्य पर लगाए गए उत्पीड़न आरोप में पुलिस ने मामला किया दर्ज,
पुलिस ने पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में कराया चिकित्सीय परीक्षण,
मामले की जांच महिला उप निरीक्षक को सौपी,
(सहसबान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सहाय विंद की पत्नी मोनिका ने सहसवान तहसील में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में 17 मई को संपन्न हुए समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि उसका पति एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य है उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी वह उसका हमेशा मानसिक उत्पीड़न करता है तथा कई बार मारपीट कर चुका है उसने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से किसी नुकीले वस्तू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जब उसने विरोध किया तो उसने उसे धक्के देकर घर से बाहर कर दिया। तथा कहा कि अगर दोबारा गली में दिखाई दे गई तो जान से मार दूंगा। पीडता ने जिला अधिकारी को बताया कि वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए 13 मई को भी थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र तथा 1076 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर चुकी है परंतु पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जिससे आरोपी रामसहाय बिदं के हौसले और बुलंद हो गए हैं प्रार्थना पत्र में उसके द्वारा किए जा रहे कृत्यों की जानकारी दी जा चुकी है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की परेशान होकर पीड़िता दोबारा प्रार्थना पत्र दे रही है पीड़िता ने बताया कि उसका पति राम सहाय बिंद उसे झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की भी धमकी देता है।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने प्रधानाचार्य पति राम सहाय विदं के विरुद्ध अपराध संख्या 210 धारा 85, 115/2, 352, 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता मोनिका का चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया है।
प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच उप निरीक्षक शिवानी को सौंपी है।
