अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-राजकीय नलकूप की गूल पर खड़े प्रतिबंधित प्रजाति के पांच पेड़ों को काट डाला, मौके पर पहुंची राजस्व टीम वन विभाग टीम तथा ट्यूबेल ऑपरेटर को देखकर पेड़ काट रहे लोग लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर हुए फरार

On: May 18, 2025 9:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय नलकूप की गूल पर खड़े प्रतिबंधित प्रजाति के पांच पेड़ों को काट डाला, मौके पर पहुंची राजस्व टीम वन विभाग टीम तथा ट्यूबेल ऑपरेटर को देखकर पेड़ काट रहे लोग लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर हुए फरार,
ट्यूबवेल ऑपरेटर ने एक व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी पेड़ काटने का मामला थाना मुजरिया में कराया दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


सहसवान ( बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम खुकनिया रामराय के राजकीय नलकूप संख्या 112 पर तैनात नलकूप चालक जगनेश कुमार ने थाना मुजरिया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की राजकीय नलकूप संख्या 112 की नली घाटा संख्या 408 के रकबे में दो पेड़ शीशम एक पेड़ नीम एक पेड़ पापड़ी एक पेड़ जामुन के खड़े थे सभी पेड़ प्रतिबंधित प्रजाति के साथ हरे भरे थे जिनके काटे जाने की उसे सूचना प्राप्त हुई तो वह तत्काल क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी वन विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई समाजसेवियों लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा तो उपरोक्त लोग लकड़ी काटकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे हम लोगों को देखकर लकड़ी काटने वाले लोग ट्रैक्टर ट्राली में भरी हुई लकड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त लकड़ी को मदनलाल पुत्र राम सहाय निवासी धुरी नगला कटवा रहा था जिसने लकड़ी ठेकेदार को औने-पौने दामों में बेच दिया था।
जगनेश कुमार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस में मदनलाल पुत्र रामसहाय के विरुद्ध हरे-भरे प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटने पर अपराध संख्या 51 धारा 4/10 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली तथा लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!