अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- मुख्य चिकित्साधिकारी ने सहसवान के गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता में सातवें प्रसव केंद्र का किया उद्घघाटन,

On: May 9, 2025 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सहसवान के गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता में सातवें प्रसव केंद्र का किया उद्घघाटन,

प्रसव केंद्र खुलने से गंगा खादर क्षेत्र बासी महिलाओं को मिलेगा लाभ,

जनता में हर्ष की लहर, अव उन्हे प्रसव के लिए दूर दराज में भटकना नहीं होगा,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सहसवान सामुदायिक केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत गंगा खादर क्षेत्र में आने वाले ग्राम डकारापुख्ता में नवनिर्मित सातवें प्रसव केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा ने फीता काटकर उद्घघाटन किया।

उद्घघाटन करने के उपरांत डॉ रामेश्वर मिश्रा ने कहा की गंगा की कटरी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय होने वाली परेशानी को देखते हुए शासन द्वारा ग्राम पंचायत डकारा पुख्ता में प्रसव केंद्र खुलवाए जाने से जनता को भारी लाभ मिलेगा तथा उन्हें दूर दराज भटकना नहीं होगा उन्होंने कहा की शासन प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा उसके घर-घर तक देना चाहता है जिसकी उसे आवश्यकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामेश्वर मिश्रा का ग्राम डकारा पुख्ता स्थित प्रसव केंद्र पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान दीपक शर्मा चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सहसवान क्षेत्र के सातवें प्रसव केंद्र का फीता काटकर उद्घघाटन किया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रमप्रबंधक कमलेश शर्मा ,टीएसयू अर्पित शुक्ला, एएनएम आशा सिंह, एन एम सी सैयद अशफाक अली, एक्स-रे टेक्नीशियन कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, गुलशन ,स्वालेहा,ईवाद, देश दीपक शंखधार, सहित भारी तादाद में सम्मानित लोग ग्रामीण एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!